{"_id":"5d89e9488ebc3e012f280bb4","slug":"watch-big-business-news-including-change-in-pension-rule-by-modi-government","type":"video","status":"publish","title_hn":"त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने दिया ज्यादा पेंशन का तोहफा, देखें कारोबार की बड़ी खबरें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने दिया ज्यादा पेंशन का तोहफा, देखें कारोबार की बड़ी खबरें
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: डिंपल अलवधी Updated Tue, 24 Sep 2019 04:01 PM IST
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन के नियमों में बदलाव किया है। अब सात साल से कम के सेवाकाल में सरकारी कर्मचारी की मृत्यु पर उसके परिवार के सदस्य अब बढ़ी हुई पेंशन पाने के हकदार होंगे।
भारतीय रिजर्व बैंकने अगले छह महीने तक पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मुंबई पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध के बाद बैंक ने अपने खाताधारकों से कहा है कि वे छह महीने तक अपने खाते से सिर्फ एक हजार रुपये ही निकाल सकते हैं।
अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस कैपिटल के शेयरों की बिक्री की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी। रिलायंस कैपिटल अपने शेयर जापानी कंपनी निप्पॉन लाइफ को बेच रही है।
सेबी ने भेदिया कारोबार नियमों के उल्लंघन के मामले में अरविंदो फार्मा, उसके प्रवर्तकों पीवी रामप्रसाद रेड्डी, उनकी पत्नी पी सुनीला रानी और अन्य संबद्ध इकाइयों पर कुल 22.7 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।