फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   kylie jenner to sale 51 percent stake in coty cosmetics for 600 million dollar

4320 करोड़ रुपये में कॉस्मेटिक बिजनेस की 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी काइली जेनर

Tue, 19 Nov 2019 01:26 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 19 Nov 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
kylie jenner to sale 51 percent stake in coty cosmetics for 600 million dollar
काइली जेनर

सोशल मीडिया सेलिब्रेटी और रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर अपनी कॉस्मेटिक कंपनी की 51 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने जा रही है। 22 साल की काइली अपनी कंपनी काइली कॉस्मेटिक को 4320 करोड़ रुपये (60 करोड़ डॉलर) में न्यूयॉर्क की कॉस्मेटिक कंपनी कोटी को बेचेगी। 

विज्ञापन


कोटी के पास कवरगर्ल जैसे कई अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य ब्रांड हैं। कोटी ने काइली कोस्मेटिक की वैल्युएशन 1.2 अरब डॉलर आंकी है। हालांकि डील के मुताबिक कोटी काइली ब्रांड का नाम नहीं बदलेगी। डील वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में पूरी होने की उम्मीद है। कॉस्मेटिक्स ब्रांड से कोटी की आय पिछले साल 17.7 करोड़ डॉलर रही थी। कंपनी को उम्मीद है कि इस पार्टनरशिप से अगले तीन साल तक सालाना एक फीसदी से ज्यादा रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है। 

विज्ञापन

सबसे कम उम्र की अरबपति

काइली दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति हैं। पिछले साल उनकी कंपनी ने करीब 36 करोड़ डॉलर के उत्पाद बेचे थे। फोर्ब्स ने 2018 की लिस्ट में उन्हें यंगेस्ट सेल्फ-मेड बिलेनियर घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर 27 करोड़ से अधिक फॉलोअर

काइली जेनर के सोशल मीडिया पर 27 करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं। दोनों कंपनियों ने सोमवार को पार्टनरशिप का एलान करते हुए कहा- इससे काइली ब्रांड के दुनियाभर में विस्तार और नई कैटेगरी से जुड़ने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed