Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Stock Market Update: Sensex Falls Over 100 Points After Diwali, Check Nifty's Performance

द बोनस मार्केट अपडेट: दिवाली के बाद लुढ़का बाजार, सेंसेक्स 100 से अधिक अंक गिरा, जानें निफ्टी का हाल

Mon, 09 Nov 2026 09:30 AM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 09 Nov 2026 09:30 AM IST
सार

 भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 106.55 अंक या 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,892.45 और निफ्टी 63.15 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,923.25 पर था।

विज्ञापन
Stock Market Update: Sensex Falls Over 100 Points After Diwali, Check Nifty's Performance
शेयर बाजार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के बाद भारतीय शेयर बाजार शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। सोमवार को शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 106.55 अंक या 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,892.45 और निफ्टी 63.15 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,923.25 पर था।
विज्ञापन

आईटी और रियल्टी शेयरों में गिरावट
शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और रियल्टी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी टॉप लूजर थे। निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी ऑयल एंड गैस भी सबसे ज्यादा गिरने वाले सूचकांक थे। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मीडिया, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग लूजर्स थे।

विज्ञापन

स्मॉलकैप और मिडकैप में भी कमजोरी
स्मॉलकैप और मिडकैप में भी कमजोरी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 98.00 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,589.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 26.40 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,140.00 पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये कंपनियां कर रही हरे निशान पर कारोबार
सेंसेक्स पैक में एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, सन फार्मा, एमएंडएम और एलएंडटी हरे निशान में थे। एचसीएच टेक, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एशियन पेंट्स, आईटीसी, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, बीईएल और ट्रेंट लाल निशान में थे।

जानकारों ने कहा कि पिछले हफ्ते की शानदार तेजी, जिसमें निफ्टी 8.6 प्रतिशत उछल गया, ने बाजार के माहौल को बेहतर बना दिया है। साथ ही, भारत के लिए कई सकारात्मक खबरें एक साथ आईं, जिसमें का आक्रामक खरीदार बनना, उचित वैल्यूएशन, एआई ट्रेड का कम होना, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, यूएस बॉन्ड यील्ड में कमी और दूसरी तिमाही के नतीजों में कॉर्पोरेट कमाई का लगातार बेहतर होना शामिल हैं। इन सबने मिलकर इस तेजी को जन्म दिया उन्होंने आगे कहा कि भारत में एफआईआई की खरीदारी जारी रहने की संभावना है, जिससे लार्ज-कैप शेयरों में और तेजी आ सकती है।

रुपया सोमवार को मजूबत नजर आया
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे मजबूत होकर 93.75 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी स्तर के मुकाबले रुपये में तेजी दर्ज की गई।

मुहूर्त ट्रेडिंग पर भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ
इससे पहले मुहूर्त ट्रेडिंग पर भारतीय शेयर बाजार करीब सपाट बंद हुआ था। दिन के अंत में सेंसेक्स 28.02 अंक या 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,999.40 और निफ्टी 43.95 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,986.40 पर था।


लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 81.50 अंक या 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 60,688.15 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 191.35 अंक या 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,166.40 पर था। सूचकांकों में निफ्टी फार्मा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी ऑटो और निफ्टी पीएसई गेनर्स थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed