फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Stolen KTM bike recovered from home; police apprehend three juvenile offenders.

CG Crime: राजपुर पुलिस ने सुलझाई बाइक चोरी की वारदात, तीन अपचारी बालक पकड़े; ऐसे की कार्रवाई

Thu, 30 Jul 2026 06:20 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 06:20 PM IST
सार

राजपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन अपचारी बालकों को पकड़ा। उनके कब्जे से 35 हजार रुपये कीमत की चोरी हुई KTM बाइक बरामद की गई। पूछताछ में तीनों ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें किशोर न्यायालय भेज दिया गया।

विज्ञापन
Stolen KTM bike recovered from home; police apprehend three juvenile offenders.
चोरी की हुई बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन अपचारी बालकों को पकड़ा है। उनके कब्जे से चोरी की गई KTM मोटरसाइकिल (क्रमांक DL 55 AJ 6062) बरामद की गई है। बरामद बाइक की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को प्रार्थी ने राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के बाहर खड़ी KTM मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(क) एवं 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पढे़ं: उफनते नाले के बीच जिंदगी की जंग, नगरसेना ने बीमार बच्ची और महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रार्थी के बयान दर्ज किए। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध अपचारी बालक चोरी की मोटरसाइकिल चला रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा और पूछताछ की।

पूछताछ में तीनों अपचारी बालकों ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई KTM बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने तीनों अपचारी बालकों को किशोर न्यायालय, रामानुजगंज में प्रस्तुत कर दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed