{"_id":"6a69949b1f9ee95452086f27","slug":"youngster-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4553556-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरगुजा में हिट एंड रन का मामला: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरगुजा में हिट एंड रन का मामला: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
Wed, 29 Jul 2026 12:55 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:55 PM IST
सार
सरगुजा जिला में देर रात सड़क हादसे में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक अपने परिचितों से मिलकर वापस आ रहा था, इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की खबर सामने आ रही है। इस बीच सरगुजा जिला में देर रात सड़क हादसे में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक अपने परिचितों से मिलकर वापस आ रहा था, इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राधापुर बैरियर के पास मंगलवार देर रात यह सड़क हादसा हुई है। हादसे में ग्राम उलकिया निवासी संजीव पैकरा मंगलवार रात अपने परिचितों से मिलने राधापुर गया हुआ था। रात लगभग 9 बजे वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान राधापुर बैरियर से आगे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पूरे मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।