{"_id":"6a2257ce7e9b4358210101af","slug":"arrival-of-monsoon-will-change-chhattisgarh-weather-bringing-a-break-from-heat-rain-and-storms-are-expected-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: मानसून की दस्तक से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, गर्मी पर लगेगा ब्रेक; बारिश-आंधी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: मानसून की दस्तक से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, गर्मी पर लगेगा ब्रेक; बारिश-आंधी के आसार
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार
देशभर में मानसून की औपचारिक एंट्री के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी मौसम का रुख बदलने लगा है। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
देशभर में मानसून की औपचारिक एंट्री के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी मौसम का रुख बदलने लगा है। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं और इसका असर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में बदलाव दर्ज किया गया। रायपुर और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तापमान में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना से इनकार किया है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार विभिन्न मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और अंधड़ की भी संभावना जताई गई है। हालांकि तापमान में फिलहाल केवल मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को गर्मी का असर बना रह सकता है। शहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बारिश और तेज हवा चलने की संभावना भी बनी हुई है।
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की आगे बढ़ने की रफ्तार अनुकूल बनी हुई है और आने वाले दिनों में इसका प्रभाव प्रदेश के अधिक हिस्सों में देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।

Trending Videos