{"_id":"653a5fadb1f86cb7110eda15","slug":"assam-cm-himanta-biswa-sarma-said-in-bilaspur-all-madrassas-should-be-closed-across-india-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election: बिलासपुर पहुंचे असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, बोले- पूरे भारत में बंद होने चाहिए सभी मदरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election: बिलासपुर पहुंचे असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, बोले- पूरे भारत में बंद होने चाहिए सभी मदरसे
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर, महासमुंद
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 26 Oct 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बिलासपुर में भाजाप के प्रचार के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पूरे भारत में मदरसा बंद होना चाहिए। वहीं, भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए ईडी और सीबीआई की कार्रवाई को जरूरी बताया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करने बिलासपुर पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला किया है। शहर के वाजपेई मैदान में सभा को संबोधित करने से पहले एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से असम के सीएम ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया। असम के सीएम ने कहा कि इस देश को विश्व गुरु बनाने के लिए शक्तिशाली ईडी और सीबीआई की जरूरत है, नहीं तो गोठान घोटाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाले का पैसा बाहर कैसे आएगा। साथ ही कहा कि पूरे भारत में मदरसा बंद होना चाहिए।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर भारत को विश्व गुरु बनाना है तो सबसे बड़ा शक्तिशाली ईडी और सीबीआई देश को चाहिए, नहीं तो काला धन कैसे आएगा? छत्तीसगढ़ के कुछ अधिकारियों के ऊपर बड़ा बयान देते हुए कहा कि कुछ अधिकारी कांग्रेसी बनकर काम कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की जा सकती है। आचार संहिता लगने के बाद किसी भी पार्टी के लिए एकतरफा काम नहीं करना चाहिए। भारत सरकार इनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पूरे भारत में मदरसा बंद होना चाहिए। केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर समय मदरसा बंद करने के लिए बात होनी चाहिए। ईडी की कार्यवाही पर उन्होंने कहा कि देश में एक तरफ भाजपा और एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रॉपर्टी गिने तो इसमें कांग्रेसी भ्रष्टाचार में आगे मिलेंगे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के साथ आमसभा को संबोधित किया। वहीं, भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने शहर में नामांकन रैली निकालकर जनता से समर्थन मांगा।
Trending Videos
महासमुंद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाया कि उन्होंने सनातन धर्म को कमजोर करने के लिए राज्य में धर्म परिवर्तन का बाजार खोल दिया है। महासमुंद में भाजपा ने जिले के चारों विधानसभा के प्रत्याशियों का नामांकन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली से पहले भाजपाइयों ने जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में सभा का आयोजन किया और जमकर हुंकार भरी।
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कभी भी अयोध्या में राम मंदिर नहीं जाएंगे, क्योंकि इस तरह के कदम से बाबर के लोग नाराज हो जाएंगे। सरमा ने कहा कि 'हमें एक बार सोचना होगा कि आखिर भूपेश बघेल सरकार ने राज्य को किस स्थिति में धकेल दिया है। राज्य में धर्म परिवर्तन हो रहा है। राज्य के हर हिस्से में आदिवासियों का धर्मांतरण कराने की साजिश चल रही है। सनातन पर हमला किया जा रहा है।
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि 'हमें सोचना चाहिए कि कांग्रेस ने पांच साल में क्या दिया। क्या उन्होंने (सीएम बघेल) पांच साल में कोई विश्वविद्यालय खोला? असम में हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। राज्य में कोई बुनियादी परिवर्तन नहीं हुआ है।' सरमा ने कहा कि 'बघेल हर बार नाटक करते हैं और उन्होंने सनातन धर्म को कमजोर करने के लिए धर्म परिवर्तन का एक बड़ा बाजार खोला है।'