{"_id":"69f8595b9c94bc5e0f044f73","slug":"5-youths-brutally-murdered-young-man-by-slitting-his-throat-with-chopper-as-he-arrived-to-save-his-cousin-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में खूनी खेल: विवाद सुलझाने पहुंचा, चचेरे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में खूनी खेल: विवाद सुलझाने पहुंचा, चचेरे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 04 May 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार
बिलासपुर के सरकंडा में मामूली विवाद को लेकर पांच युवकों ने चचेरे भाई को बचाने पहुंचे 22 वर्षीय अभिषेक यादव का चापड़ से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव किया, पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खूनी खेल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
न्यायधानी में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौक का है, जहां एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया और बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभिषेक यादव, पिता संतोष यादव उम्र 22 वर्ष निवासी मोपका गुड़ी मोहल्ला के रूप में हुई है। अभिषेक बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है, जब मोपका चौक में ओमप्रकाश यादव पिता बड़े गुड्डू उम्र 16 वर्ष का कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया और करीब 5 आरोपियों ने मिलकर ओमप्रकाश के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने छोटे चचेरे भाई को पिटता देख अभिषेक यादव बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचा। लेकिन आरोपियों का गुस्सा इतना बढ़ चुका था कि उन्होंने अभिषेक को ही निशाना बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों में से एक ने चापड़ निकालकर अभिषेक के गले पर जानलेवा वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से अभिषेक लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
इधर, जान बचाकर भागे छोटे भाई ओमप्रकाश को भी आरोपियों ने दौड़ा लिया। वह किसी तरह जान बचाते हुए नजदीकी पुलिस चौकी पहुंचा और अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। आरोपियों का दुस्साहस इतना था कि वे चौकी तक उसका पीछा करते पहुंचे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। जिन्होंने उम्मीद में तत्काल अभिषेक को अपोलो हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंच गए और करीब 50 से 60 लोगों ने मिलकर थाना का घेराव कर दिया। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी सीपत क्षेत्र के सेलर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।
