सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   A young man attacked a young woman's father with a knife

बिलासपुर में चाकूबाजी: शादी को लेकर विवाद, सनकी आशिक ने युवती के पिता पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 02 Jun 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
A young man attacked a young woman's father with a knife
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

बिलासपुर में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। कुदुदंड माता चौरा के पास एक सनकी आशिक ने युवती के पिता पर चाकू से अचानक जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 



दरअसल, पूरी घटना 1 जून सोमवार की है। बताया जा रहा है कि बीच सड़क पर हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घायल मोहितदास मानिकपुरी पर शाहिल मरावी नाम के युवक ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शाहिल मरावी युवती से शादी करना चाहता था और इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू निकालकर युवती के पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos


घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की घेराबंदी की गई थी। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा लेकिन भागते समय वह गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट आ गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। जांच कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed