फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bilaspur News: Independence Day Celebration Filled with Patriotism, Minister Tokhan Sahu Hoists National Flag

देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, बिलासपुर में मंत्री तोखन साहू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Sat, 15 Aug 2026 10:08 PM IST
बिलासपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: बिलासपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 10:08 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिलासपुर का पुलिस परेड ग्राउंड देशभक्ति के रंग में नजर आया। स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के सम्मान ने समारोह को खास बना दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन
Bilaspur News: Independence Day Celebration Filled with Patriotism, Minister Tokhan Sahu Hoists National Flag
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस की 12 प्लाटून की आकर्षक परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस जवानों के अनुशासन और कदमताल ने समारोह में मौजूद लोगों में जोश भर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CG News: नक्सल मुक्त बीजापुर में पहली बार आजादी का जश्न, सांसद महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
विज्ञापन


समारोह के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रदेशवासियों के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पूरे समय देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed