{"_id":"6a2edc5c8a5eaa384a0880e1","slug":"cm-sai-announces-development-works-in-bilaspur-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: सीएम साय ने बिलासपुर में की विकास कार्यों की घोषणाएं, कन्नौजिया रजक समाज को दिया सामुदायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: सीएम साय ने बिलासपुर में की विकास कार्यों की घोषणाएं, कन्नौजिया रजक समाज को दिया सामुदायिक भवन
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को बोदरी में कन्नौजिया रजक समाज सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने सामुदायिक भवनों, स्कूल उन्नयन और तालाब सौंदर्यीकरण समेत कई विकास कार्यों की घोषणा की।
सीएम साय का बिलासपुर प्रवास
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने जिले के बोदरी नगर पालिका में आयोजित कन्नौजिया रजक समाज के सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री का बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मंच पर मौजूद रहे। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल भी शामिल हुए। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और मेयर पूजा विधानी समेत अन्य जनप्रतिनिधि वहां मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कन्नौजिया रजक समाज के सामुदायिक भवन के लिए 60 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने संत गाडगे भवन के लिए 25 डिसमिल जमीन देने का भी एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने सन्नड्य कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 60 लाख रुपये दिए। धमनी चकरभाठा के मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में उन्नत किया जाएगा। नगर पालिका परिषद बोदरी को एयरपोर्ट के समीप खेल मैदान मिलेगा। बोदरी के जोरा तालाब का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। वर्मा समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा हुई।