{"_id":"6964fa925cd7fdcd8e087b74","slug":"ggu-bilaspur-chhattisgarh-bilaspur-chhattisgarh-news-c-1-1-noi1484-3834009-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"GGU में फिर विवाद: मेस कर्मचारियों ने छात्र को चाकू लेकर दौड़ाया, CCTV फुटेज ने खोली पोल, दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GGU में फिर विवाद: मेस कर्मचारियों ने छात्र को चाकू लेकर दौड़ाया, CCTV फुटेज ने खोली पोल, दोनों आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार
जीजीयू में छात्रों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। विश्वविद्यालय के तात्या भील बॉयज हॉस्टल के मेस में मामूली विवाद के दौरान मेस कर्मचारियों द्वारा एक छात्र को चाकू लेकर दौड़ाने और मारपीट करने की घटना सामने आई है।
मेस में मामूली विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विश्वविद्यालय के तात्या भील बॉयज हॉस्टल के मेस में मामूली विवाद के दौरान मेस कर्मचारियों द्वारा छात्र को चाकू लेकर दौड़ाने और मारपीट करने की घटना सामने आई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार छात्र हर्ष अग्रवाल नाश्ता लेने जीजीयू के मेस मे पहुंचे थे। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद नाश्ता मांगने को लेकर छात्र और मेस कर्मियों के बीच विवाद हो गया,जो जल्द ही हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि मेस में कार्यरत दीपक केवट और दीपेंद्र केवट ने छात्र के साथ मारपीट की और चाकू लेकर मारने की नीयत से दौड़ाया। घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित छात्र की शिकायत पर कोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त किया है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि इस गंभीर घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और विश्वविद्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।