सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Negligence in construction of road worth crores in Bilaspur uprooted as soon as it was built

Video: बिलासपुर में करोड़ों की सड़क निर्माण में लापरवाही, बनते ही उखड़ी, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में आक्रोश

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Akash Dubey Updated Tue, 12 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सार

अमगांव-आमाकोनी में करोड़ों रुपये की सड़क निर्माण के दौरान ही उखड़ने लगी। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

Negligence in construction of road worth crores in Bilaspur uprooted as soon as it was built
बनते ही उखड़ी लाखों से बनी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर जिले के मस्तूरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमगांव-आमाकोनी में सड़क निर्माण कार्य को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गांव में बन रही करोड़ों रुपये की सड़क निर्माण के दौरान ही उखड़ने लगी है, जिसके बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते सड़क बनते ही जगह-जगह से टूटने लगी। 

Trending Videos


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में न तो मापदंडों का पालन किया गया और न ही गुणवत्ता का ध्यान रखा गया। सड़क की परत इतनी कमजोर है कि हल्का दबाव पड़ते ही गिट्टियां बाहर निकल रही हैं। लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और सड़क की हालत देखकर नाराजगी जताई। जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि शासन की लाखों रुपये की राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है और जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण की तकनीकी जांच कराई जाए, दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई हो और उचित गुणवत्ता वाली  पूर्ण सड़क दोबारा बनाई जाए। वहीं पूरा मामले सामने आने के बाद निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग और विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल मामले का वीडियो सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed