पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Panchayat representatives receive death threats Sarpanch family terrified by lawyer intimidation in Chhattisg

छत्तीसगढ़: पंचायत प्रतिनिधियों को जान से मारने की धमकी, अधिवक्ता के खौफ से सहमा सरपंच का परिवार, पढ़ें

Fri, 03 Jul 2026 03:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Jul 2026 03:22 PM IST
सार

कोरिया जिले के ग्राम पंचायत सोनहत में पंचायत प्रतिनिधियों को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी नौगई तिहारे के लल्ला सिंह हत्याकांड का हवाला देकर दी जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Panchayat representatives receive death threats Sarpanch family terrified by lawyer intimidation in Chhattisg
जान से मारने की धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरिया जिले के ग्राम पंचायत सोनहत में पंचायत प्रतिनिधियों को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी नौगई तिहारे के लल्ला सिंह हत्याकांड का हवाला देकर दी जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सरपंच मानमती सिंह ने आरोप लगाया कि धमकी देने वाला व्यक्ति राजेंद्र प्रसाद साहू एक अधिवक्ता है। उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जिला बदर की सजा भी काट चुका है। 

विज्ञापन


30 जून 2026 को राजेंद्र प्रसाद साहू पंचायत भवन में घुसा और सरपंच से गाली-गलौज कर मारपीट की। उसने सरपंच को जान से मारने की धमकी भी दी, जिसकी शिकायत सोनहत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस कार्रवाई से बेखौफ आरोपी ने 2 जुलाई 2026 को दोबारा सरपंच का रास्ता रोका। उसने अभद्र व्यवहार किया और शिकायत दर्ज कराने का अंजाम भुगतने की धमकी दी। मानमती सिंह ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कोरिया को लिखित आवेदन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस को वीडियो फुटेज भी सौंपे हैं।
विज्ञापन


आरोपी का आपराधिक इतिहास
राजेंद्र प्रसाद साहू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित 6 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरिया ने 19 जनवरी 2023 को उसे एक वर्ष के लिए जिला बदर किया था। वर्ष 2018 से 2023 के बीच उस पर मारपीट, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले भी दर्ज हुए। ताजा घटना के बाद थाना सोनहत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3) एवं 115(2) के तहत नया मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई और सवाल
सरपंच मानमती सिंह ने पुलिस की ढील पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 30 जून को मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे ने बताया कि महिला सरपंच की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। आरोपी के खिलाफ एट्रोसिटी अधिनियम और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने कलेक्टर और एसपी को लिखित शिकायत सौंपकर अपने परिवार के लिए सुरक्षा मांगी है। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड बेहद डरावना है और पुलिस की ढील के कारण हमारा पूरा परिवार साए में जीने को मजबूर है। -मानमती सिंह, सरपंच, ग्राम पंचायत सोनहत


महिला सरपंच की शिकायत को पूरी गंभीरता से लिया गया है। आरोपी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही वह हमारी गिरफ्त में होगा। -सुरेशा चौबे, एडिशनल एसपी, कोरिया जिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed