सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP candidate Dr. Khushboo Agarwal got elected unopposed on Basna Nagar Panchayat seat

निकाय चुनाव: बसना नगर पंचायत में भाजपा की बड़ी जीत, उम्मीदवार डॉ. खुशबू अग्रवाल हुईं निर्विरोध निर्वाचित

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 31 Jan 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार

नगर पंचायत बसना में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सहित कुल चार उम्मीदवारों ने अपना फार्म जमा किया था, लेकिन आज नाम वापसी के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी सहित अन्य प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया, जिससे भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में अब क्लीन चिट मिल गई है। 
 

BJP candidate Dr. Khushboo Agarwal got elected unopposed on Basna Nagar Panchayat seat
भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर आज नाम वापसी की अंतिम तारीख रही। 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज से प्रत्याशियों के बीच सह-मात की राजनीति शुरू हो गई है। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के 6 नगरीय निकायों में सबसे बड़ा परिवर्तन बसना नगर पंचायत में देखने को मिला है, जहां पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल अब निर्विरोध अध्यक्ष बन रही हैं, क्योंकि चुनाव से पहले ही भाजपा प्रत्याशी के प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस, आमआदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना चुनावी मैदान छोड़ दिया है और चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है। 



बता दें कि, नगर पंचायत बसना में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सहित कुल चार उम्मीदवारों ने अपना फार्म जमा किया था, लेकिन आज नाम वापसी के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी सहित अन्य प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया, जिससे भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में अब क्लीन चिट मिल गई है। कोई भी विरोधी प्रत्याशी सामने नहीं होने पर अब भाजपा की खुशबू अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष बन चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर पंचायत बसना में भाजपा के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी तुलसी गौतम बंजारा, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आमरीन गीगानी सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था, जिन्होंने आज नाम वापसी के अंतिम दिन अपना नामांकन वापस ले लिया है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसकी जानकारी मिलते ही अब भाजपा नेता विजयी भाजपा प्रत्याशी को बधाई दे रहे है और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा है।
विज्ञापन
Trending Videos


भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर खुशबू अग्रवाल ने निर्विरोध मिले जीत के बाद उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि, यह जीत बसना शहर की हर एक जनता की जीत है। भाजपा के शीर्ष नेताओं की जीत है। बसना शहरवासियों ने जो उन्हें प्यार दिया है, उसके लिए वह आभारी है। उन्होंने कहा कि, सरकार की हर एक योजनाओं को निचले-तपके के अंतिम व्यक्ति तक वह लेकर जाएगी। बसना शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का उनका संकल्प है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर एन.के.अग्रवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय पिछले डेढ़ साल में जिस तरह से गरीब शोषित और हर तबके के लिए काम कर रहे हैं उसी का परिणाम है कि, आज बसना विधानसभा के बसना नगर पंचायत में भाजपा की प्रत्याशी निर्विरोध जीत दर्ज की है। क्योंकि भाजपा के रीति नीति से सभी प्रभावित हैं।

नगर पंचायत बसना के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा युवा नेता सुमित अग्रवाल ने इस दौरान चर्चा करते हुए कहा कि, देश ही नहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम लहराएगा। नगरी निकाय के साथ-साथ जनपद और जिला पंचायत में भी भाजपा की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में जिस गति से विकास हो रहा है उससे डबल अब तीव्र गति से नगरी निकाय और पंचायत में विकास की गंगा बहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed