फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CBI takes over investigation in Bhilai Steel Plant scrap theft case

सीजी: भिलाई इस्पात संयंत्र स्क्रैप चोरी मामले में सीबीआई ने संभाली जांच की कमान

Wed, 28 Oct 2026 01:28 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई Published by: अमन कोशले Updated Wed, 28 Oct 2026 01:28 PM IST
सार

भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लौह स्क्रैप चोरी मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की जानकारी सामने आई है। दुर्ग पुलिस अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 3.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

विज्ञापन
CBI takes over investigation in Bhilai Steel Plant scrap theft case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग जिले के भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के परिसर से 250 टन लौह स्क्रैप की संगठित चोरी के बहुचर्चित मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने औपचारिक रूप से जांच की कमान संभाल ली है। राज्य शासन से हरी झंडी मिलने के बाद केंद्रीय एजेंसी ने अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। इस मामले की निष्पक्ष और गहराई से तह तक पहुंचने के लिए दो आईपीएस और चार डीएसपी अधिकारियों के नेतृत्व में कुल 35 सदस्यों की एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। स्थानीय स्तर पर किसी भी तरह के दबाव से बचने और मामले में पूरी गोपनीयता बनाए रखने के लिए इस विशेष जांच टीम में छत्तीसगढ़ अथवा स्थानीय सीबीआई यूनिट के किसी भी अधिकारी को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


विशेष जांच टीम का ढांचा
केंद्रीय एजेंसी की इस विशेष टीम में चार महिला पुलिस निरीक्षकों को भी शामिल किया गया है। इस बीच दुर्ग पुलिस अपनी अब तक की विवेचना से जुड़ी केस डायरी, डिजिटल साक्ष्य और सभी संबंधित कानूनी दस्तावेज केंद्रीय एजेंसी को सौंपने की पूरी तैयारी में जुट गई है। चर्चा है कि जांच टीम के कुछ सदस्यों ने पूरी गोपनीयता बरतते हुए बीएसपी परिसर का दौरा भी किया है। इन सदस्यों ने संयंत्र के विभिन्न यार्डों, निकास द्वारों और सुरक्षा तंत्र से जुड़े प्राथमिक तथ्य भी जुटा लिए हैं, हालांकि इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
विज्ञापन


अब तक की पुलिस कार्रवाई
दुर्ग पुलिस ने 26 मई  को बीएसपी के भीतर से 250 टन लौह स्क्रैप चोरी करने वाले इस बड़े अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया था। बीएसपी प्रबंधन की ओर से मिली लिखित शिकायत के आधार पर पिछले चार महीनों से चल रही पुलिस विवेचना के दौरान अब तक कुल 21 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी गया लौह स्क्रैप, हाइवा, बैकहो लोडर और चेन-माउंटेड मशीनों सहित करीब 3.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध सिंडिकेट बेनकाब होने की उम्मीद
मामला केंद्रीय जांच एजेंसी के हाथों में आने के बाद अब इस अवैध सिंडिकेट से जुड़े कई नए और प्रभावशाली चेहरों के बेनकाब होने की संभावना बन गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी स्क्रैप की अवैध निकासी के लिए उपयोग किए गए फर्जी गेट पास, वजन पर्चियों में की गई हेराफेरी, सुरक्षा बलों की संदिग्ध भूमिका और इस पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन की बारीकी से पड़ताल करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed