सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election BJP Mahila Morcha organized felicitation program at Shankaracharya Bhawan in Mahasamund

CG Election 2023: भाजपा नेता ने बघेल सरकार पर साधा निशाना, कहा-ऐसा कोई सगा नहीं जिसे भूपेश ने ठगा नहीं

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 01 Oct 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने  कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे भूपेश ने ठगा नहीं कहकर भूपेश सरकार पर तंज कसते हुए वादाखिलाफी के कई आरोप लगाए। साथ ही जनता को भाजपा से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया।
 

CG Election BJP Mahila Morcha organized felicitation program at Shankaracharya Bhawan in Mahasamund
भाजपा महिला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा लाये गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर रविवार को महासमुंद के शंकाराचार्य भवन में भाजपा महिला मोर्चा ने अभिनदंन कार्यक्रम का आयोजन किया। शहर के शंकराचार्य भवन में आयोजित इस नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा करीब एक हजार महिलाओं को भाजपा में प्रवेश कराया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुधा साहू ने इस दौरान अवगत कराया कि बीते एक माह से महिला मोर्चा के द्वारा अभियान चलाकर महिलाओं को भाजपा की नीति रीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश हित में लिए गए फैसलों से अवगत कराया जा रहा था। साथ ही भाजपा से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।



इसी के तहत शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं केंद्र की मोदी सरकार से प्रभावित होकर स्वतः ही भाजपा से जुड़ने की इच्छा जाहिर की थी। जिन्हें आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया। करीब 1,000 महिलाओं ने इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा प्रवेश किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित किया है। जिसके तहत देश प्रदेश की राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को देकर उनके प्रति एक सम्मान प्रकट की गई है। जो निश्चित ही देश की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर लोकसभा और विधानसभा में देश हित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को भाजपा प्रवेश करने के बाद महाविद्यालय के मेधावी व उत्कृष्ट छात्राओं का महिला मोर्चा के द्वारा सम्मान किया गया। इसके साथ ही कोरोनाकाल में सेवा देने वाले कोरोना वारियर्स का भी सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा के द्वारा नेशनल हाईवे 353 में शंकराचार्य भवन के सामने सांकेतिक रूप से भूपेश के झूठ का घड़ा फोड़ा गया। और विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
Trending Videos


भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कहा कि केंद्र में सरकारी आती रही बदलती रही, लेकिन महिलाओं के हित को लेकर कभी किसी ने कोई प्रयास नहीं किया। लेकिन भाजपा के मोदी सरकार ने नारियों का सम्मान करते हुए इस अधिनियम को पारित किया है। इसके तहत देश-प्रदेश की राजनीति में महिलाओं को 33% का आरक्षण मिलेगा। 2029 तक यह अधिनियम पूरी तरह से धरातल पर होगी और महिलाएं विधानसभा व संसद में अपनी भूमिका में नजर आएंगी। इस दौरान उन्होंने राज्य के कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 साल पहले जब कांग्रेस सत्ता में नहीं आई थी और भूपेश बघेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे तब चुनाव के समय उन्होंने 36 वादे किए और उन वादों पर 5 साल तक झूठ बोलते रहे। महिलाओं के प्रति सबसे बड़ा झूठ शराब बंदी को लेकर था। शराबबंदी तो दूर होम डिलीवरी शुरू हो गई। कोरोना काल में जब अर्थव्यवस्था बर्बाद थी, सब तरफ लॉकडाउन था, लेकिन शराब की होम डिलीवरी चालू रही। इस शराब से मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक ने अवैध कमाई की। बेरोजगारी भत्ता को लेकर 4 साल बेरोजगारों से झूठ बोलते रहे, और जब चुनाव नजदीक आया तो अब देना शुरू किये है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तमाम झूठ का अब चुनाव में हिसाब लेने का समय आ गया है। बुजुर्गों को पेंशन देने का वादा किया गया था। 60 वर्ष के लोगों को 1, 000 पेंशन, 75 साल से ऊपर वाले को 1500 पेंशन देने का वायदा किया था। लेकिन यह सिर्फ जुमलेबाजी तक रहा। जिन बुजुर्गों से हम आशीर्वाद लेते है उनसे झूठ बोला। इस सरकार ने इन 5 सालों में केवल छत्तीसगढ़ियों के स्वाभिमान से खेला है। बांटी, भौंरा, खेलकर खुद को भरोसेमंद बताया। काम भले भरोसे का न किया हो। गरीबों के आवास का पैसा रोका, क्योंकि पीएम का नाम जुड़ा है। उसके स्थान पर अब मुख्यमंत्री आवास योजना का नाम दिया। 25 हजार देने की बात की, वो भी अब आचार संहिता में बंद हो जाएगा। इस सरकार के कारण पीएम आवास योजना धरातल पर नहीं आ आएगा, गरीबों के मकान का सपना अधूरा रह जायेगा। पीएम ने जब गैस सिलेंडर की योजना लाई तो इनके पेट में दर्द हुआ।

इस तरह से अन्य योजनाओं की भी तुलनात्मक उदाहरण देते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे भूपेश ने ठगा नहीं कहकर भूपेश सरकार पर तंज कसते हुए वादाखिलाफी के कई आरोप लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह नारियों का सम्मान ही है जिसके तहत भाजपा ने अपने पहले विधानसभा प्रत्याशियों की सूची में पांच महिलाओं को शामिल किया है। निश्चित ही इस अधिनियम के बाद छत्तीसगढ़ की महिला बहनें, राजनीतिक क्षेत्र में जो सक्रिय है, उन्हें आगे आने का मौका मिलेगा। इस अधिनियम के बाद प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री होने की संभावना के सवाल पर उन्होंने कहा कि, अभी हम पार्टी के कमल के चिन्ह पर जा रहे हैं। पहले हमारी लड़ाई कांग्रेस पार्टी से है, जिन्होंने महिला-बहनों के साथ में विश्वास घात किया और जो विश्वासघात उन्होंने किया है उसका हिसाब-किताब कर लें। बाकी भविष्य की बातें बाद में करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed