{"_id":"6aa7974b57890f12ed001163","slug":"chhattisgarh-4-ganja-smugglers-arrested-with-40-kg-cannabis-assets-worth-rs-28-60-lakh-seized-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: 40 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक से कर रहे थे सप्लाई, 28.60 लाख का माल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: 40 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक से कर रहे थे सप्लाई, 28.60 लाख का माल जब्त
Mon, 14 Sep 2026 12:12 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:12 PM IST
सार
नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 40 किलो गांजा, कार, बाइक और तीन मोबाइल समेत 28.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लग्जरी कार और बाइक से तस्करी कर रहे चार आरोपियों को 40 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद करते हुए 28 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन
पुलिस को सटीक जानकारी मिली थी कि आरोपी ओडिशा से लंबर-सरसीवां मार्ग से होते हुए पामगढ़ की तरफ गांजा लेकर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने ग्राम गाताडीह-गोपालपुर मार्ग पर स्थित राजकुमार राणा की ऑटो पार्ट्स दुकान के पास रणनीतिक घेराबंदी की। जैसे ही तस्करों के वाहन वहां पहुंचे, पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। होंडा सिटी कार की तलाशी लेने पर उसमें 40 पैकेट में रखा कुल 40 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: किसानों को 30 रुपए किलो मिलेगी शक्कर: भोरमदेव कारखाने में वितरण शुरू, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी
विज्ञापन
तलाशी के दौरान पुलिस ने पाया कि कार में पामगढ़ थाना क्षेत्र के बालांव निवासी टुकेश्वर यादव (22 वर्ष) और मुड़पार निवासी हाल बारगांव के गणेश राम यादव (21 वर्ष) गांजा लेकर सवार थे। वहीं कार के आगे मोटरसाइकिल से बारगांव निवासी भावेश साहू और विनोद यादव पायलेटिंग कर रहे थे, ताकि रास्ते में पुलिस की मौजूदगी की खबर कार सवारों को दे सकें। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो वाहनों के अलावा तीन मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए।
पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहनों, मोबाइल फोन और गांजे को मिलाकर कुल 28 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने चारों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान नशे के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की है। इस दौरान थाना सरिया और थाना सरसीवां में गांजा तस्करी के दो मामलों में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों कार्रवाइयों में कुल 50.761 किलो गांजा, दो कार, एक मोटर साइकिल और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस द्वारा जब्त की गई कुल संपत्ति का मूल्य 36 लाख 49 हजार रुपये है।