{"_id":"6aeeaa46646a40c22305ea3b","slug":"chhattisgarh-two-year-old-girl-dies-rabies-dog-bite-medical-college-hospital-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कुत्ते के काटने के बाद लगाया एंटी रेबीज टीका, फिर भी मासूम की मौत, दस दिन में दूसरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कुत्ते के काटने के बाद लगाया एंटी रेबीज टीका, फिर भी मासूम की मौत, दस दिन में दूसरा मामला
Sat, 07 Nov 2026 10:10 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:10 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेबीज से संक्रमित दो वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, कुत्ते के काटने के बाद बच्ची को एंटी रेबीज वैक्सीन की तीन खुराक लगवाई गई थीं। इसके बावजूद उसकी हालत बिगड़ गई। 10 दिनों के भीतर रेबीज से मौत का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुत्ते के काटने से गंभीर दो वर्षीय मासूम बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 10 दिनों के भीतर अस्पताल में रेबीज के कारण मासूम बच्ची की मौत का यह दूसरा मामला सामने आया है। स्वजन ने कुत्ते के काटने के तुरंत बाद बच्ची को एंटी रेबीज का टीका भी लगवाया था, लेकिन इसके बावजूद शरीर में वायरस फैल गया। तबीयत अत्यधिक बिगड़ने पर स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों के प्रयासों के बाद भी बच्ची को नहीं बचाया जा सका।
एंटी रेबीज वैक्सीन के बाद भी बिगड़ी हालत
सूरजपुर जिले के कल्याणपुर निवासी सीताराम गोंड़ की पत्नी का पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपनी दो साल की बेटी निर्मला को लेकर बलरामपुर जिले के छिंदिया स्थित अपने मायके चली गई थी। वह जीविकोपार्जन के लिए बरियों क्षेत्र के एक होटल में काम कर रही थी। लगभग 10 दिन पहले वह बच्ची को अपने साथ काम पर लेकर गई थी। बच्ची होटल के बाहर खेल रही थी, तभी आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसके गले व होंठ पर बुरी तरह काट लिया। स्वजन तत्काल बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे और उसे एंटी रेबीज का टीका लगवाया। वैक्सीन की तीन खुराक देने के बाद भी दो दिन पहले अचानक बच्ची की तबीयत बहुत खराब हो गई। हालत गंभीर होने पर स्वजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
10 दिनों में रेबीज से दूसरी मौत
चिकित्सा क्षेत्र के लिए यह चिंताजनक स्थिति है क्योंकि 10 दिनों के भीतर रेबीज से मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले सूरजपुर जिले के ग्राम मोहरसोप निवासी संत कुमार के साढ़े तीन वर्षीय बेटे को 1 अक्तूबर को कुत्ते ने काट लिया था। स्वजन ने शुरुआत में बच्चे का इलाज मोहरसोप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सूरजपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, परिवार के सदस्य बच्चे को जिला अस्पताल ले जाने के बजाय झोलाछाप डॉक्टर रामानुज विश्वकर्मा के पास ले गए। सही इलाज न मिलने के कारण बच्चे के शरीर में संक्रमण तेजी से फैल गया। 17 अक्तूबर को उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।