सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress and BJP released their respective manifestos

निकाय चुनाव: 'संपत्ति कर में छूट और महिलाओं पर विशेष ध्यान', भाजपा और कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 05 Feb 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस और भाजपा ने अपना-अपना घोषणा पत्र जारी किया। दोनों ही प्रमुख पार्टी के घोषणा पत्र में मूलभूत सुविधा, संपत्ति कर में छूट, महिलाओं पर विशेष ध्यान, अध्ययनरत विद्यार्थियों पर फोकस, लोगों के आर्थिक सुधार पर बल दिया गया है। 
 

Congress and BJP released their respective manifestos
भाजपा और कांग्रेस ने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी मे आज कांग्रेस और भाजपा ने अपना-अपना घोषणा पत्र जारी किया। दोनों ही प्रमुख पार्टी के घोषणा पत्र में मूलभूत सुविधा, संपत्ति कर में छूट, महिलाओं पर विशेष ध्यान, अध्ययनरत विद्यार्थियों पर फोकस, लोगों के आर्थिक सुधार पर बल दिया गया है। दोनों ही पार्टियों के घोषणा पत्र में कुछ समानताएं हैं, जिसे लेकर वे एक-दूसरे पर कॉपी-पेस्ट का आरोप भी लगा रहे हैं।



महासमुंद के जिला कार्यालय मे कांग्रेस के पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 का घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने 34 बिंदुओं पर अपना घोषणा पत्र जारी किया है। पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए बताया कि इस नगरीय निकाय चुनाव में तलाबों का संरक्षण व सौन्दर्यीकरण, घाटों एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम, व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था, महिला सुरक्षा की दृष्टि से चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप सीसीटीवी कैमरा, ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था, श्रद्धांजली राशि योजना मे बीपीएल कार्डधारियों को दो हजार से बढ़ाकर पांच हजार दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास, सम्पत्तिकर, समेकितकर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा, मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनो को पात्रतानुसार मकान, विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निशुल्क लाइब्रेरी, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निशुल्क प्रदाय किया जाएगा। यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण, शहर को धुल मुक्त बनाने, पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता आदि घोषणाएं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


भाजपा ने भी आज 20 बिंदुओं पर आधारित घोषणा पत्र जारी किया, जिसे उन्होंने "अटल विश्वास पत्र" का नाम दिया है। इसमें नजूल भूमि के लिए नया कानून बनाकर पट्टा धारको को भू-स्वामी बनाना, पीएम आवास निर्माण में गति लाना, महिलाओं के नाम पर संपत्तियों पर प्रापर्टी कर में 25 प्रतिशत की छूट, स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना के तहत 30 हजार की वित्तीय सहायता, बर्तन बैक की स्थापना, महतारी वंदन योजना के एस एच जी लाभार्थी को 2.5 लाख का त्रण, प्रदेश को स्किल सेल एनीमिया मुक्त प्रदेश बनाना, गोकुल नगर बनाना मुख्य घोषणाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed