सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress National General Secretary in-charge Kumari Selja visit Mahasamund

CG: कुमारी शैलजा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- कर्नाटक जैसे राज्यों में करारी हार से पार्टी बौखला गई है

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 25 Aug 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने महासमुंद का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उनहोंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
 

Congress National General Secretary in-charge Kumari Selja visit Mahasamund
छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर महासमुंद पहुंची। कुमारी शैलजा का शहर में जगह-जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशी स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सप्तगिरि उल्का और चंदन यादव लभरा स्थित न्यू सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पर उन्होंने लोकसभा स्तरीय बैठक में शिरकत की। 



उन्होंने महासमुंद की आठ विधानसभा के जनप्रतिनिधियों से 121 चर्चा की। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव, आला कमान को मिले विधानसभा के फीडबैक, मौजूदा हालात, पार्टी के कार्य, सरकार के कार्य सहित कई बिंदुओं पर सभी से 121 चर्चा करते हुए समीक्षा की। साथ ही मिशन 2023 को लेकर महासमुंद लोकसभा के कांग्रेस कमेटी की स्थिति और दावेदारों के नब्ज टटोलने में जुटी रही। इस दौरान कुमारी शैलजा ने महासमुंद लोकसभा अंतर्गत धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद के आठ विधानसभा से आए जनप्रतिनिधियों से बात करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से मुखातिब होते हुए कुमारी शैलजा ने लोकसभा स्तरीय बैठक को लेकर जानकारी दी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल, कर्नाटक जैसे राज्यों में करारी हार से भाजपा बौखला गई है, इसलिए केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा सिर्फ जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास करती है। भाजपा सभी काम को छुपाकर करती है और कांग्रेस पूरी पारदर्शिता का साथ काम करती है। उन्होंने कहा कि आज की चर्चा-परिचर्चा में यह बात सामने आई है कि आगामी मिशन 2023 से 24 को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी में काफी उत्साह व जोश है। 
विज्ञापन
Trending Videos


विधानसभा व लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। पूरी पारदर्शिता के साथ दावेदारों से मंगाए गए आवेदन पर विचार विमर्श कर आगामी माह सितंबर में कांग्रेस के केंद्रीय कमेटी और चुनाव समिति के निर्णय के बाद पहले सप्ताह में ही सूची जारी करने की संभावना जताई। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा जाति और धर्म के आधार पर चुनाव लड़ती है। इसलिए पहले प्रत्याशियों की सूची उन्होंने इसी आधार पर जारी की है। इसका नतीजा विरोध के सुर भी उठ रहे है। उन्होंने कहा कि हम जाति धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि तालमेल बैठाकर एक सही, निष्पक्ष, एकजुट होकर काम करने वाले, समर्पित, सभी को लेकर चलने वाले प्रत्याशियों को मैदान पर उतारेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed