फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy Arun Sao inaugurated Central Lok Sabha Election Office in Mahasamund

CG: डिप्टी सीएम अरुण साव ने केंद्रीय लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन, 11 की 11 लोकसभा सीट जीतने का दावा

Tue, 30 Jan 2024 07:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: श्याम जी. Updated Tue, 30 Jan 2024 07:13 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री अरुण साव एक दिवसीय दौरे पर महासमुंद पहुंचे। उन्होंने रामलाल की नैनिहाल छत्तीसगढ़ से कांग्रेस मुक्त करने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा पूरी गंभीरता से चुनाव की तैयारी में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Deputy Arun Sao inaugurated Central Lok Sabha Election Office in Mahasamund
डिप्टी सीएम अरुण साव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव मंगलवार को महासमुंद के दौरे पर रहे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव का भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशी स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महासमुंद विधायक योगेश्वर सिन्हा के कार्यालय में बनाए गए केंद्रीय लोकसभा चुनाव कार्यालय का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद लोकसभा स्तरीय सभा में उप मुख्यमंत्री शामिल हुए।

विज्ञापन


कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा अंतर्गत महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिले के सभी भाजपा विधायक, सांसद एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने रामलाल की नैनिहाल छत्तीसगढ़ से कांग्रेस मुक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज देश पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राह पर है। पिछले 10 सालों में 25 करोड़ जनता गरीबी रेखा से ऊपर उठे है। आज गांव, गरीब, किसान के तरक्की व उन्नति की योजना बनाने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा पूरी गंभीरता से चुनाव की तैयारी में जुट गई है, ताकि हम छत्तीसगढ़ के 11 की 11 लोकसभा सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी  के झोली में डालें। उन्होंने केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि केंद्र से छत्तीसगढ़ को पहले भी हर तरह की मदद मिलती रही है। अब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार होने का फायदा भी मिलेगा। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए किसी भी प्रकार के धन की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि, किसानों को 300 रुपये जल्द ही मिलेगा। हमारी सरकार ने निर्णय कर लिया है। धान खरीदी का समय बढ़ाने पर उन्होंने कहा कि यदि सीएम ने कहा है तो समय बढ़ेगा, इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed