{"_id":"6a197ba2ccd9f3a0a70e4966","slug":"another-stabbing-incident-occurred-in-the-city-a-young-man-was-seriously-injured-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4335378-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: शहर में फिर हुई चाकूबाजी की वारदात, एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: शहर में फिर हुई चाकूबाजी की वारदात, एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
विज्ञापन
सार
धमतरी शहर में फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। मामले में एक युवक को अपना मोबाइल ही मांगना भारी पड़ गया।मोबाइल मांगने पर एक युवक ने उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
घायल युवक (चाकूबाजी का मामला)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
धमतरी शहर में फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। मामले में एक युवक को अपना मोबाइल ही मांगना भारी पड़ गया।मोबाइल मांगने पर एक युवक ने उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जा उसका इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार गोकुलपुर वार्ड के सत्संग भवन पास निवासी आशुतोष राजपूत 24 वर्ष टेंट हाउस में काम करता है।
Trending Videos
गुरुवार की रात उसके मोबाइल को कोई ले गया था। शक के आधार पर वह दो युवकों के पास पहुंचा और अपने मोबाइल मांगने लगा। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। इतने में ही दोनों युवकों ने आशुतोष पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे छाती में गंभीर चोट आई है। लहूलुहान स्थिति में आशुतोष को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है,जा उसका इलाज जारी है।वही सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची और मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते हुए चाकूबाजी के मामले
धमतरी जिले में कुछ साल से लागतार चाकूबाजी के मामले सामने आए है।छोटे छोटे बातों को लेकर आज के युवा पीढ़ी एक दूसरे की जान लेने से भी संकोच नहीं करते है। चाकूबाजी के चलते कई लोगों की जान भी चुकी है और लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है।इन सभी की मुख्य वजह युवाओं में बढ़ते हुए नशे की लत।नशे के चलते ही कई चाकूबाजी की वारदात हुई है।वही धमतरी पुलिस भी बढ़ते नशा और चकबाजी के मामलों में अपनी पकड़ बनाने में पूरी तरीके से असफल सभीत हुई है। जानकारी के अनुसार हर 10-15 युवकों में से 2-3 युवकों के पास चाकू है,जो कभी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।देखना होगा कि कब धमतरी पुलिस इन मामलों पर कब कड़े कदम उठाती है या हाथ पर हाथ रखे बैठी रहती है।