{"_id":"69c3d31237b54ea50d01d1be","slug":"dhamtari-police-arrested-a-youth-with-illegal-weapons-seized-pistol-and-live-cartridges-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4089281-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari : धमतरी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार ,पिस्टल व जिंदा कारतूस जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari : धमतरी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार ,पिस्टल व जिंदा कारतूस जब्त
Wed, 25 Mar 2026 07:16 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:16 PM IST
सार
धमतरी पुलिस ने एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार करने ने सफलता मिली है,जिसके पास से एक पिस्टल व जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। पूर्व में युवक के ऊपर मारपीट,आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
वीडियो
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी पुलिस ने एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार करने ने सफलता मिली है,जिसके पास से एक पिस्टल व जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। पूर्व में युवक के ऊपर मारपीट,आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।बताया गया कि थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मरादेव मंदिर, गौरव पथ के पास अवैध हथियार के साथ घूम रहा है।
विज्ञापन
जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।इस दौरान आरोपी नरेन्द्र सोनी, उम्र 25 वर्ष निवासी - आमातलाब रोड को पकड़कर तलाशी ली गई।जिसके पास से एक नग देशी निर्मित पिस्टल और 11 नग जिंदा कारतूस बरामद किए गए।पकड़े गए आरोपी से उक्त हथियारों के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी के ऊपर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी एवं आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
वीडियो - फोटो : credit