फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Inter state theft gang busted in Dhamtari

Dhamtari: चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, तीन शातिर महिला चोर गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 11:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Dec 2025 11:31 PM IST
सार

विंध्यवासिनी मंदिर के पास तीनों संदिग्ध महिलाएं घूमते मिलीं, जिन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिस पर महिलाओं ने चोरी करना कबूल किया।

विज्ञापन
Inter state theft gang busted in Dhamtari
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी पुलिस ने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन शातिर महिला चोरों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। चोरों से पुलिस ने नकदी भी बरामद की है, जिसको जब्त करते हुए तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


20 दिसंबर को सरिता त्रिपाठी पति आलोक त्रिपाठी निवासी मराठापारा अपनी बच्ची के साथ कारगिल चौक धमतरी में मकान निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का भुगतान करने के लिए अपने बैग में 20 हजार रुपये नकदी लेकर गणेश चौक धमतरी से ई-रिक्शा में बैठकर जा रही थीं। 
विज्ञापन


इसी दौरान रामबाग के पास तीन अज्ञात महिलाओं द्वारा उसी ई-रिक्शा को रोकते हुए उसी ई-रिक्शा में बैठकर यात्रा की गई और विद्यावासिनी मंदिर के पास उतर गईं। इसके बाद जब सरिता त्रिपाठी कारगिल चौक के पास उतरकर ई-रिक्शा चालक को किराया देने लगीं, तब उन्होंने बैग देखा तो उसमें रखे 20 हजार रुपये गायब पाए। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई थी। वहीं पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान गवाहों के कथन, सीसीटीवी एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की लगातार तलाश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश के दौरान विंध्यवासिनी मंदिर के पास तीनों संदिग्ध महिलाएं घूमते मिलीं, जिन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिस पर महिलाओं ने चोरी करना कबूल किया। इसके साथ ही रायपुर में 13 जून को मदिना मस्जिद आनंद नगर से जयस्तंभ चौक के मध्य ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान आरोपियों द्वारा प्रार्थी के बैग में रखी नकदी चोरी करना स्वीकार किया। गिरफ्तार की गई आरोपी महिलाओं में (1) प्रिया इंचुरकर निवासी एमजी नगर तारसा रोड, थाना कन्हान, जिला नागपुर, (2) रंजू सेंडे निवासी मुंडीकोटा, घोघरा चौकी, थाना तिरोडा, जिला गोंदिया और (3) संगीता पाथरे निवासी सतरापुर, खंडरवार कंपनी, थाना कन्हान, जिला नागपुर शामिल हैं। इनके पास से 8 हजार 680 रुपये जब्त किया गया है। वहीं महिलाओं को रिमांड पर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed