{"_id":"693ac74bd29194d3e002cc4c","slug":"preparations-intensified-in-dhamtari-for-agniveer-recruitment-rally-from-10-to-24-january-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती रैली: धमतरी में तैयारियां तेज, 10 से 24 जनवरी तक युवाओं के लिए बड़ा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती रैली: धमतरी में तैयारियां तेज, 10 से 24 जनवरी तक युवाओं के लिए बड़ा मौका
Thu, 11 Dec 2025 07:00 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट ने की समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमा तालाब धमतरी में आयोजित होने वाली अग्निवीर थलसेना भर्ती रैली को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक बाबू पंढरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली भर्ती रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। भर्ती प्रक्रिया को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने हेतु कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अपने कक्ष में आर्मी अधिकारियों एवं विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
कलेक्टर ने कहा कि यह रैली न केवल धमतरी बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। ऐसे में प्रशासन का दायित्व है कि सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण हों। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को गंभीरता से लेते हुए तैयारियों को तत्काल गति देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्धारित माप और मानक अनुसार दौड़ ट्रैक का निर्माण समय सीमा में पूरा करने, मैदान के समतलीकरण, सुरक्षा बैरिकेडिंग और आवश्यक तकनीकी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि धमतरी सहित राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के आने की संभावना है। ऐसे में परिवहन व्यवस्था, प्रतिभागियों के आवास और विश्राम की सुविधा, पेयजल, साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था और शेड जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से तैयार किया जाए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को स्थल पर चिकित्सा टीम, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कलेक्टर ने कहा कि भारतीय सेना में भर्ती होना युवाओं के लिए गौरव का विषय है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि हर अभ्यर्थी को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पारदर्शी माहौल मिले। सभी अधिकारी अपने दायित्व को पूर्ण निष्ठा और गुणवत्ता के साथ संपादित करें। आर्मी अधिकारियों ने भी भर्ती रैली के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की और जिला प्रशासन के सहयोग की सराहना की।
जिला प्रशासन और सेना के साझा प्रयासों से यह भर्ती रैली युवाओं के लिए प्रेरणादायक और सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। बैठक में कर्नल अरूण कालिया सहित नगर निगम आयुक्त, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला खेल अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
धमतरी में 10 से 24 जनवरी 2026 तक होने वाली अग्निवीर थलसेना भर्ती रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आर्मी अधिकारियों संग बैठक कर मैदान, सुरक्षा, आवास, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।