पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Three people died in three separate incidents in district

छत्तीसगढ़: धमतरी जिले में तीन मौतों से मचा हड़कंप, एक मासूम बच्ची की भी गई जान

Sat, 04 Jul 2026 09:57 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 09:57 PM IST
सार

धमतरी में तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक पांच वर्षीय बच्ची भी शामिल है। तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Three people died in three separate incidents in district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले से फिर तीन अलग-अलग मामले में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं आज तीनों मृतकों के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। तीन मौत में से एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची की भी मौत हुई है, जिससे गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी, अनुसार योगेश जांगड़े 27 वर्ष निवासी जोधापुर अपने दोस्त नितिन निवासी लालबगीचा के साथ बीते रात करीब 8 बजे उसके घर तरफ गया था। तभी मृतक के दोस्त ने उसके भाई को फोन के माध्यम से सूचना दिया कि उसके भाई की तबियत खराब हो गई है।
विज्ञापन


जिसके बाद योगेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 3-4 जून कि रात्रि उसकी मौत हो गई।मृतक के दोस्तों ने बताया कि योगेश पुलिस को देख कर भाग रहा था। इसी दौरान वह गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामला जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चारभांटा का बताया गया। जहां आज चारभांटा का निवासी राहुल साहू अपने गांव तरफ आ रहा था। तभी दीक्षा साहू ,पिता तोषण साहू 5 वर्ष दौड़ते हुए ट्रेक्टर के चपेट में आ गई। जिसके चलते दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे तुरंत इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल में लगाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


वहीं तीसरा मामला नीरज मंडावी 23 वर्ष, गांव महकाकला थाना उताई, दुर्ग अपने 8 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने शुक्रवार को ओन्हा कोन्हा आया था। पांच दोस्त नहाने उतरे बाकी 4 बाहर थे।नहाने के बाद लगभग 5 बजे सभी जाने लगे तभी नीरज को अचानक हिचकी आई और वह बेहोश हो गया।तुरंत उसे पुरूर अस्पताल ले जाया गया। जहां से धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed