{"_id":"6a05eb0c5b9d916aed0894dd","slug":"two-person-died-in-accident-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4283386-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari Accident: धमतरी में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, पहिए के नीचे आया किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari Accident: धमतरी में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, पहिए के नीचे आया किसान
Thu, 14 May 2026 10:15 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 10:15 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
पहला हादसा भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम रीवागहन में हुआ। लाला राम अपने खराब हार्वेस्टर को बनवाकर घर लौट रहे थे। डबरी पार के पास हार्वेस्टर अचानक फंस गया। वे स्थिति देखने नीचे उतरे, तभी हार्वेस्टर रिवर्स हो गया और लाला राम उसके पहिए की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें धमतरी के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भखारा पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
दूसरा हादसा मगरलोड क्षेत्र के ग्राम खिसोरा में हुआ। सेवती बाई साहू अपने मायके आई थीं और खेत में धान कटाई कर रही थीं। शाम को आंधी-तूफान के दौरान वह एक अन्य महिला के साथ ट्रैक्टर के नीचे बैठी थीं। चालक ने अचानक ट्रैक्टर चालू किया, जिससे सेवती बाई पहिए की चपेट में आ गईं और राजिम अस्पताल में मृत घोषित कर दी गईं। करेली बड़ी चौकी प्रभारी राधेश्याम बंजारे ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद ट्रैक्टर चालक और मालिक पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन