फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Shockwaves in Bhilai following deaths of two youths in tragic road accident

छत्तीसगढ़: भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत से मचा हड़कंप

Thu, 23 Jul 2026 01:31 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 01:31 PM IST
सार

भिलाई में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई थी। 

विज्ञापन
Shockwaves in Bhilai following deaths of two youths in tragic road accident
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेंट्रल एवेन्यू रोड पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने भिलाई नगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों युवकों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के बताया कि तेज रफ्तार कार सेक्टर-9 से सेक्टर-6 की ओर जा रही थी। इसी दौरान सेंट्रल एवेन्यू रोड पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वह सड़क किनारे लगे एक विशाल पेड़ से जोरदार तरीके से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान दीपक गुप्ता और कौशिक दास के रूप में हुई है। दोनों युवक भिलाई के सेक्टर-6 के रहने वाले थे।


पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है, जिससे उनमें शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सके और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed