{"_id":"6992f4cc3deff44ed60fd347","slug":"durg-assault-on-woman-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-3957768-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा इश्क की सनक: मायके आई महिला पर युवक ने कटर से किए कई वार, गंभीर हालत में किया भर्ती; आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा इश्क की सनक: मायके आई महिला पर युवक ने कटर से किए कई वार, गंभीर हालत में किया भर्ती; आरोपी दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग में महाशिवरात्रि के दिन एक दर्दनाक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। एक महिला पर उसी के मोहल्ले के नशेड़ी युवक ने कटर से कई बार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी युवक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व पर घर आई एक महिला पर उसी के मोहल्ले के एक युवक ने कटर से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे बालोद से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक महिला से एकतरफा प्यार करता था और लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था। वर्ष 2023 में महिला की शादी होने के बाद से आरोपी लगातार उससे बात करने का दबाव बना रहा था, जिसे महिला मना करती आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के अवसर पर महिला अपने मायके मरोदा आई हुई थी। शिव मंदिर में पूजा करने के बाद जब वह अपने पिता के घर जा रही थी, तभी आरोपी युवक ने उसका रास्ता रोका और बात करने को कहा। महिला के मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और अपनी जेब से कटर निकालकर उस पर कई बार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
आसपास के लोगों और परिजनों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके शरीर पर कई टांके लगे हैं और उसका इलाज एसीयू में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही नेवई पुलिस मौके पर पहुंची और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पीड़िता की बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बालोद से गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।