फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai: Retired GM Duped of 4.9 Million in Fake Share Trading Scam, Fraudsters Shut Down Investment App

Durg-Bhilai: शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड जीएम को 49 लाख का चूना लगाकर बंद किया फर्जी एप

Fri, 31 Jul 2026 08:43 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 08:43 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखकर निवेश करना एक सेवानिवृत्त जीएम को महंगा पड़ गया। ठगों ने दोगुना मुनाफा देने का झांसा देकर करीब डेढ़ महीने में उनसे करीब 49 लाख रुपये निवेश करा लिए और फिर एप बंद कर फरार हो गए।
 

विज्ञापन
Durg-Bhilai: Retired GM Duped of 4.9 Million in Fake Share Trading Scam, Fraudsters Shut Down Investment App
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 49 लाख ठगे

विस्तार

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का एक बड़े मामले में दुर्गापुर सेल के एक सेवानिवृत्त महाप्रबंधक (जीएम) को दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 49 लाख रुपये की ठगी वारदात को अंजाम दिया है। जीएम ने पूरे मामले की शिकायत रेंज साइबर पुलिस में दर्ज कराई है। रेंज साइबर थाना पुलिस शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित भिलाई के नेहरू नगर का रहने वाला है। उनके फेसबुक अकाउंट पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश का एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उनकी बातचीत व्हाट्सएप के जरिए एक व्यक्ति से शुरू हुई। आरोपियों ने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताते हुए शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर कम समय में दोगुना लाभ मिलने का भरोसा दिलाया। ठग ने पीड़ित से एक निवेश संबंधी मोबाइल एप डाउनलोड कराया और उसी के माध्यम से निवेश की प्रक्रिया शुरू करवाई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CG: जांच रिपोर्ट के बाद सरपंच शिप्रा पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने पद से हटाया; क्या है मामला?
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में सेवानिवृत्त जीएम ने 1.5 लाख रुपए निवेश किए। ऐप में लगातार बढ़ता हुआ मुनाफा दिखने पर उनका भरोसा बढ़ता गया और आरोपियों के कहने पर उन्होंने अलग-अलग किस्तों में रकम निवेश कर दी। इस तरह करीब डेढ़ महीने के भीतर उन्होंने कुल 49 लाख रुपए निवेश कर दिए। इसके बाद अचानक मोबाइल एप बंद हो गया और आरोपियों से संपर्क भी टूट गया। तब उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार बन गए हैं। 

इसके बाद उन्होंने पहले सुपेला थाना में शिकायत दर्ज कराई। फिर ठगी की राशि बड़ी होने के कारण मामला रेंज साइबर थाना को स्थानांतरित कर दिया गया। अब रेंज साइबर थाना पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार अज्ञात आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed