सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Expired food items being served to children at school annual function school director arrested

Durg: स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों को परोसा जा रहा एक्सपायरी सामान, स्कूल का डायरेक्टर गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

वार्षिक उत्सव में बेची जा रही थी एक्सपायरी सामान, पुलिस ने मामला दर्ज कर डायरेक्टर को किया गिरफ्तार

Expired food items being served to children at school annual function school director arrested
बच्चों बेचा जा रहा एक्सपायरी सामान
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में उतई थाना क्षेत्र के ग्राम पउवारा स्थित रॉयल एकेडमी स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव में उस समय हंगामे और आक्रोश में बदल गया। जब स्कूल प्रबंधन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई। स्कूल प्रशासन पर आरोप है कि वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन से अनुमित लेकर एक स्टॉल लगाया गया था जिसमें बच्चों को एक्सपायरी डेट (समाप्ति अवधि) के खाद्य पदार्थ की बिक्री करने के मामले पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर स्कूल के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


उतई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि प्रार्थी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया कि 10 फरवरी 2026 को पउवारा के रॉयल एकेडमी स्कूल में अपने बच्चे के साथ स्कूल के वार्षिक उत्सव में शामिल होने गए थे। जहां स्कूल के भीतर लगाए गए स्टालों पर चिप्स, बिस्किट, चॉकलेट और कुरकुरे आदि बेचे जा रहे थे। जब सामान की जांच की गई तो पता चला कि वे सभी सामान एक्सपायरी हो चुके थे।इसकी जानकारी लगाने पर पालक और स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध करते हुए स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी और हंगामा किया। हंगाम की जानकारी लगाने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत कराया और एक्सपायरी सामान को जप्त कर रॉयल एकेडमी स्कूल के डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी स्कूल के डायरेक्टर अकरम खान को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक उत्सव में बच्चों बेची जा रही थी एक्सपायरी सामान

वार्षिक उत्सव में बच्चों बेची जा रही थी एक्सपायरी सामान

 

वार्षिक उत्सव में बच्चों बेची जा रही थी एक्सपायरी सामान

 

वार्षिक उत्सव में बच्चों बेची जा रही थी एक्सपायरी सामान

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed