{"_id":"699ef7599049d9fe1b08ab8d","slug":"durg-fraud-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-3990633-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg : शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, पिता और बेटी को पुलिस ने मध्य प्रदेश से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg : शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, पिता और बेटी को पुलिस ने मध्य प्रदेश से किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग में छावनी थाना पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने का के नाम पर लाखो रुपए की ठगी करने पिता और बेटी को पुलिस ने मध्यप्रदेशसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज न्यायालय में पेश कर दिया है।
रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर वाले पिता और बेटी गिरफ्तार
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग में छावनी थाना पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने का के नाम पर लाखो रुपए की ठगी करने पिता और बेटी को पुलिस ने मध्यप्रदेशसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज न्यायालय में पेश कर दिया है।
Trending Videos
प्रार्थिया ने छावनी थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उनके परिचित की पायल पांडेय और उसके पिता सिध्दमून ने उसके बेटे को रेलवे में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर उससे 7 लाख रुपए लिए है। लंबे समय बीत जाने के बाद भी न तो रेलवे में नौकरी लगाई और न ही 7 लाख रुपए वापस किए। प्रार्थिया ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बेटी और पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचनामें जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी लगी कि आरोपी मध्यप्रदेश के रीवां जिले में छिपे है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम रवाना किया गया और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर भिलाई लाया पहुंचे। पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेने की बात स्वीकार किया है पुलिस ने आरोपियों के पास से लेन देन से जुड़े दस्तावेज बरामद कर पिता और बेटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।