{"_id":"69c29748802a2dcff109b083","slug":"durg-gold-recovery-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4086369-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg-Bhilai News: चोरी के जेवर फाइनेंस कंपनी से रिकवर, बेटी ने गिरवी रखकर प्रेमी संग उड़ाए थे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg-Bhilai News: चोरी के जेवर फाइनेंस कंपनी से रिकवर, बेटी ने गिरवी रखकर प्रेमी संग उड़ाए थे पैसे
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग के भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र में एक महिला की बेटी घर की आलमारी से 513 ग्राम सोने के जेवरात लेकर प्रेमी के साथ हैदराबाद भाग गई। आरोपी ने जेवर एक फाइनेंस कंपनी में 33 लाख रुपये में गिरवी रख दिए थे। अब पुलिस ने मंगलवार को जेवर रिकवर किए हैं।
पुलिस ने फाइनेंस कंपनी से गिरवी के जेवरात किए रिकवर
विज्ञापन
विस्तार
भिलाई भट्टी पुलिस ने अपने घर से करोड़ों रुपये के सोने के जेवर चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी बेटी द्वारा फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखे लाखों रुपये के सोने के जेवर बरामद किए हैं। पुलिस ने पीड़िता की बेटी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
Trending Videos
पीड़िता ने 2 जनवरी को भिलाई भट्ठी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी बेटी एम श्यामला सॉफ्टवेयर कंपनी जाने के बहाने घर से करोड़ों के जेवर लेकर निकली थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में बेटी को खोज निकाला गया। पूछताछ में आरोपी बेटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर से जेवर चोरी करना स्वीकार किया। उसने 443 ग्राम सोने के जेवर पावर हाउस की आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी में 33 लाख रुपये में गिरवी रखे थे। इसके बाद वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ हैदराबाद जाकर महंगे होटल में पार्टी की थी। पीड़िता ने ये जेवर बेटी की शादी के लिए खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी बेटी के पास से पहले 70 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए थे। इनकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये बताई गई थी। अब पुलिस ने फाइनेंस कंपनी से गिरवी रखे 443 ग्राम सोने के जेवर भी बरामद कर लिए हैं। कुल मिलाकर पुलिस ने 513 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 74 लाख रुपये आंकी गई है।
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि बेटी ने गलत व्यवहार और महंगे शौक के लिए चोरी की थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बेटी को खोज निकाला। पूछताछ में उसने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसे 21 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी से बरामद 443 ग्राम जेवर की कीमत 62 लाख रुपये से अधिक है।