सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   ten accused including two women arrested in Mule account in Durg

दुर्ग में म्यूल अकाउंट का खुलासा: 111 खातों में 86 लाख से ज्यादा का खेल, दो महिलाओं समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी के पैसों के लेन-देन का बड़ा खुलासा किया है। कर्नाटक बैंक के 111 खातों में 86 लाख से ज्यादा रकम मिली। इस मामले में 2 महिलाओं समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

ten accused including two women arrested in Mule account in Durg
अवैध रूप से लेनदेन करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग के मोहन नगर पुलिस ने म्यूल अकाउंट में अवैध पैसों के लेन-देन का बड़ा मामला उजागर किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो म्यूल अकाउंट के जरिए पैसों का ट्रांजेक्शन कर रहा था। इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
Trending Videos


भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से म्यूल अकाउंट खाताधारकों का अवलोकन करने पर पाया गया कि दुर्ग रेलवे स्टेशन रोड स्थित कर्नाटक बैंक शाखा के 111 खाताधारकों के खातों में अलग-अलग राज्यों में हुई साइबर ठगी से अर्जित 86 लाख 33 हजार 247 रुपए जमा पाए गए। इन 111 बैंक खातों का उपयोग अवैध रूप से लाभ अर्जित करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खातों को लेकर विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन शिकायतें भी दर्ज की गई हैं। साइबर टीम खातों के लेन-देन की जांच कर रही है, जिसमें अवैध गतिविधियां सामने आई हैं। पुलिस ने इस मामले में 10 खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मधु साहू, ज्योति गौतम, फरहद खान, भूपेश गोहिल, अजय कुमार उर्फ मोनू, मसीर आलम, नवीन भागवत, भूपेंद्र टंडन, संतोष बिसोई और हीरा सिंह शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed