{"_id":"69d9125cc4b3c733b40d736b","slug":"durg-online-betting-app-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4149150-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग में करोड़ों के लेन-देन का खुलासा: ऑनलाइन बैटिंग गिरोह का भंडाफोड़, अब तक 19 आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग में करोड़ों के लेन-देन का खुलासा: ऑनलाइन बैटिंग गिरोह का भंडाफोड़, अब तक 19 आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग पुलिस ने फर्जी बैंक खातों के जरिए ऑनलाइन बैटिंग में पैसे का लेन-देन करने वाले गिरोह का खुलासा। बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ऑनलाइन बैटिंग गिरोह का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग :-फर्जी बैंक खातों के माध्यम से ऑनलाइन बैटिंग में संलिप्त गिरोह पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार को 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं करोड़ों रुपए के लेन-देन का खुलासा हुआ है। आरोपियों के कब्जे से 22 ATM, 10 चेक बुक, 8 पासबुक, 4 सिम कार्ड सहित अन्य सामान जब्त किया गया है।
Trending Videos
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अविनाश दुबे ने थाना पद्मनाभपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपीगण द्वारा अवैध रूप से लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम,सिम,पासबुक और चेकबुक प्राप्त किए गए हैं। उन्हें विभिन्न ऑनलाइन बैटिंग एप्प में धनराशि के लेनदेन के लिए उपयोग किया जा रहा था। प्राप्त सामाग्री को मुंबई भेजकर अवैध आर्थिक गतिविधियों में उपयोग किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में 16 आरोपियों की गिरफ्तार कर चुकी है । विवेचना के दौरान सह मुख्य आरोपी कुश और उसके साथी रितेश राय और महेंद्र सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 22 एटीएम कार्ड, 10 चेक बुक, 8 नग बैंक पासबुक, 4 सिम कार्ड, 5 मोबाइल फोन, एक नकली पिस्टल और एक रजिस्टर बरामद किया है। आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपए के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।