{"_id":"69e4c29e086ff272570d05a1","slug":"durg-operator-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4184890-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: देर रात शराब परोसना संचालक को पड़ा भारी,पुलिस ने क्लब संचालक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: देर रात शराब परोसना संचालक को पड़ा भारी,पुलिस ने क्लब संचालक को किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार
देर रात शराब परोसना क्लब संचालक को पड़ा भारी,पुलिस ने कार्रवाई को दिया अंजाम मौके से बियर बोतल जप्त कर संचालक को किया गिरफ्तार।
क्लब संचालक को पुलिस ने किया girftat
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग-भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के सूर्या मॉल स्थित लिस्टोमेनिया क्लब के संचालक द्वारा समय अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से बियर की बिक्री करते पुलिस ने लिस्टोमेनिया क्लब के संचालक संजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है उनके पास से 64 बोतल बियर भी बरामद किया है।
Trending Videos
जुनवानी के सूर्या मॉल स्थित लिस्टोमेनिया क्लब के संचालक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। क्लब के संचालक संजय गुप्ता द्वारा समय अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से ग्राहकों को बियर बोतल उपलब्ध कराया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी और स्मृति नगर चौकी प्रभारी राजेश साहू मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बियर बोतल बिक्री करते छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने क्लब के छत के ऊपर छिपाकर रखे 64 बियर बोतल बरामद किया है। वही पुलिस ने संचालक संजय गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में सउनि उत्तम साहू,आरक्षक कमल नारायण परगनिया,गोविंद साहू, कौशलेंद्र, सविंदर सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दे कि लिस्टोमेनिया क्लब संचालक द्वारा लगातार देर रात तक शराब परोसने और देर रात तक शराब पार्टी को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग ने पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। आबकारी विभाग ने इस क्लब का 3 दिनों के लिए लाइसेंस भी निरस्त की कार्रवाई की जा चुकी है उसके बावजूद क्लब संचालक द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X