फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Case of scrap theft from Bhilai Steel Plant two plant officials arrested search for other accused underway in

Durg: भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी का मामला, प्लांट के दो अधिकारी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Fri, 10 Jul 2026 04:09 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 04:09 PM IST
सार

भिलाई स्टील प्लांट में 250 टन लौह स्क्रैप चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए। भिलाई स्टील प्लांट दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक जीएम और एक इंजीनियरिंग एसोसिएट शामिल है।

विज्ञापन
Case of scrap theft from Bhilai Steel Plant two plant officials arrested search for other accused underway in
स्क्रैप चोरी के मामले में बीएसपी के दो अधिकारी गिरफ्तार।

विस्तार

भिलाई स्टील प्लांट में 250 टन लौह स्क्रैप चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए। भिलाई स्टील प्लांट दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक जीएम और एक इंजीनियरिंग एसोसिएट शामिल है। पकड़े गए आरोपी प्लांट के अंदर स्क्रैप चोरी करने वाले आरोपियों का मदद करते थे।

विज्ञापन


पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-3 विभाग में पदस्थ जीएम हिमांशु भूषण मलिक और इंजीनियरिंग एसोसिएट मनोज देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गुरुवार को गिरफ्तार किया।पुलिस जांच में दोनों अधिकारियों की इस संगठित लोहा चोरी सिंडिकेट में संलिप्तता सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। दरअसल मामला 26 मई को पुलिस न भिलाई स्टील प्लांट से लौह स्क्रैप चोरी कारण वाले गिरोह का खुलासा किया था।
विज्ञापन


जहां पुलिस ने अकलोरडीह स्थित एके ट्रेडर्स स्क्रैप यार्ड में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 250 टन लौह स्क्रैप सामग्री जब्त की थी। पुलिस ने यार्ड से लौह स्क्रैप, हाइव,ट्रक और जेसीबी गाड़ियां बरामद किया था जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक आंकी गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि फ्लाई एश परिवहन की आड़ में ट्रकों के नीचे स्टील प्लेट, बीम और अन्य स्क्रैप छिपाकर बाहर भेजा जाता था।पूछताछ में गिरफ्तार चालकों ने स्वीकार किया कि वे 30 से 40 बार इसी तरीके से स्क्रैप प्लांट से बाहर निकाल चुके थे। तस्करों ने ट्रकों में विशेष छिपे हुए खांचे बनाए थे और वजन संतुलित दिखाने के लिए कई बार वाहनों के अतिरिक्त पहिए भी निकाल दिए जाते थे।जिससे सुरक्षा जांच में किसी को शक न हो।इस मामले में पुलिस अब तक मुख्य मास्टरमाइंड संजय सिंह सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई है। वहीं इस संगठित चोरी कांड में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी पुलिस लगातार तलाश कर रही। इस मामले में मुख्य आरोपी संजय सिंह का बेटा भी शामिल है पुलिस जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करेगी।

स्क्रैप चोरी के मामले में बीएसपी के दो अधिकारी गिरफ्तार।

स्क्रैप चोरी के मामले में बीएसपी के दो अधिकारी गिरफ्तार।

 

स्क्रैप चोरी के मामले में बीएसपी के दो अधिकारी गिरफ्तार।

स्क्रैप चोरी के मामले में बीएसपी के दो अधिकारी गिरफ्तार।

 

स्क्रैप चोरी के मामले में बीएसपी के दो अधिकारी गिरफ्तार।

स्क्रैप चोरी के मामले में बीएसपी के दो अधिकारी गिरफ्तार।

 

स्क्रैप चोरी के मामले में बीएसपी के दो अधिकारी गिरफ्तार।

स्क्रैप चोरी के मामले में बीएसपी के दो अधिकारी गिरफ्तार।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed