पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Station and outpost in-charges transferred reshuffle carried out due to administrative reasons in Durg

Durg: थाना और चौकी प्रभारियों का तबादला, प्रशासनिक कारणों से किया गया फेरबदल

Sun, 28 Jun 2026 03:04 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 03:04 PM IST
सार

दुर्ग में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी आदेश में जिले के 10 थाना और चौकी प्रभारियों को तबादला किया गया है।

विज्ञापन
Station and outpost in-charges transferred reshuffle carried out due to administrative reasons in Durg
डीआईजी ने थाना और चौकी प्रभारियों का किए तबादला

विस्तार

दुर्ग में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी आदेश में जिले के 10 थाना और चौकी प्रभारियों को तबादला किया गया है। प्रशासनिक कारणों से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव के बाद जिले के कई प्रमुख थानों में नए थाना प्रभारी पदस्थ किए गए हैं।

विज्ञापन


डीआईजी विजय अग्रवाल ने थाना और चौकी प्रभारी तबादले करते हुए आदेश जारी किया है। जिसमें वैशाली नगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं ACCU दुर्ग में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद रूसिया को पद्मनाभपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियंत्रण कक्ष भिलाई में पदस्थ निरीक्षक महेश ध्रुव को धमधा थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह उतई थाना प्रभारी अनिल पटेल को नंदिनी थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि राजकुमार लहरे को पद्मनाभपुर थाना से वैशाली नगर थाना प्रभारी बनाया गया है।वहीं सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना और पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज को सुपेला थाना की जिम्मेदारी दी गई है। चौकी प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी राजेश साहू को उतई थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को धमधा थाना प्रभारी को छावनी थाना प्रभारी और उप निरीक्षक अमित अंदानी को प्रभारी छावनी थाना से स्मृति नगर चौकी प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed