{"_id":"698b4ef1edd1f906c90e741c","slug":"durg-teacher-suicide-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-3937561-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: भिलाई में महिला टीचर का बाथरूम में इस हाल में मिला शव, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: भिलाई में महिला टीचर का बाथरूम में इस हाल में मिला शव, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
सार
ट्यूशन टीचर रंजना देवांगन ने घर के बाथरूम में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां महिला का जला हुआ शव मिला।
ट्यूशन टीचर ने खुद को आग के हवाले किए,टीचर की जलाकर हुई मौत,पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी
विज्ञापन
विस्तार
भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 में एक महिला टीचर ने घर के बाथरूम में खुद को आग के हवाले कर खुदकुशी कर ली। महिला का जला हुआ शव बाथरूम में मिला। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद भिलाई नगर थाना पुलिस महिला के घर पहुंची तो वहां दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा। जहां ट्यूशन टीचर रंजना देवांगन बाथरूम में जली हुई अवस्था में मृत मिलीं। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर पुलिस विवेचना में जुट गई है।
Trending Videos
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि महिला ने आत्महत्या किया है। उसका शव बाथरूम में जला हुआ मिला। मर्ग कायम का जांच की जा रही है। परिजनों से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी। महिला का बेटा जिला अस्पताल में डॉक्टर है और मृतका रंजना देवांगन घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। उसने मंगलवार सुबह कुछ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया। जिसके बाद बाकी बच्चों को शाम की छुट्टी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच जिन बच्चों को सूचना नहीं मिली वो मंगलवार शाम ट्यूशन पढ़ने रंजना के घर पहुंच गए। काफी देर तक बच्चे दरवाजा खटखटाते रहे। बच्चों को आवाज लगाते हुए देख पड़ोसी अपने घर से बाहर आए। उन्होंने भी बार-बार महिला को आवाज दी, लेकिन कोई आहट नहीं मिली। तब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची, जहां महिला बाथरूम में जली हालत में मृत पड़ी थी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाकर बारीकी से जांच करवाई। शुरुआती जांच में महिला द्वारा खुद आग लगाकर आत्मदाह करने की आशंका जताई जा रही है।
