सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fake Currency worth three crore 80 lakh recovered in Mahasamund

Fake Currency: तीन करोड़ 80 लाख रुपये के नकली नोट बरामद, मामले में RBI को भी शामिल करने की तैयारी में पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 01 Feb 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

महासमुंद जिले में मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने एक पिकअप को पकड़ा। पिकअप के अंदर पुलिस को तीन करोड़ 80 लाख रुपये के नकली नोट मिले। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
 

Fake Currency worth three crore 80 lakh recovered in Mahasamund
तीन करोड़ 80 लाख रुपये के नकली नोट जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरायपाली थाना पुलिस ने एक पिकअप को पकड़ा। पुलिस ने पिकअप में रखे तीन करोड़ 80 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए। नकली नोट चार बोरियों में भरे थे, जिन्हें साड़ियों के अंदर छिपाया गया था। पुलिस ने 18 वर्षीय युवक को भी गिरफतार किया है। बताया जा रहा है कि युवक इन नोटों को सारंगढ़ से रायपुर लेकर जा रहा था।



विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरायपाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नकली नोटों की एक खेप सारंगढ़ जिले के अमेठी गांव से रायपुर ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस सरायपाली के अग्रसेन चौक के पास पिकअप माल वाहक को रोक लिया। वाहन में सारंगढ़ के सरायपाली निवासी अरुण सिदार पुत्र जयपाल सिदार सवार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos


पूछताछ में आरोपी युवक अरुण सिदार ने बताया कि उसे सारंगढ़ के अमेठी गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रोककर चार बोरियों को रायपुर ले जाने की बात कही। इस पर पिकअप ड्राइवर ने चारों बोरियों को लोड कर लिया। पुलिस ने जब पिकअप में लोड बोरियों को खोलकर देखा तो उसमें 76 पैकेट मिले। पैकेट को खोल कर पुलिस ने देखा तो उसमें 76 पैकेट में से 500-500 रूपये के 3 करोड़ 80 लाख रुपये के नकली नोट मिले। 

पुलिस को शक है कि कोई अंतराष्ट्रीय स्तर का मामला हो सकता है। पुलिस अब इस मामले में आरबीआई को भी शामिल करने की तैयारी में है। बहरहाल पुलिस ने नकली नोट, पिकअप, मोबाइल को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इसके तार और किन राज्यों से जुड़े हैं।

भिलाई में पुलिस ने जब्त किए थे दो करोड़ 64 लाख रुपये
भिलाई में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने इस दौरान दो कारों से दो करोड़ 64 लाख रुपये बरामद किए थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि
सेक्टर-1 एसबीआई बैंक के पास दो कार खड़ी हैं। उसमें सवार संदिग्ध व्यक्ति अवैध कारोबार से प्राप्त रूपयों का लेनदेन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ब्रेजा  क्रेटा कार में सवार तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

पुलिस गोविंद चंद्राकर निवासी औरी भिलाई-3, विशाल कुमार साहू निवासी भिलाई और पंकज साव निवासी बैकुंड धाम को हिरासत में लिया। उनके वाहनों की तलाशी ली गई। तलाशी में क्रेटा वाहन क्रमांक CG07 BX 6696 में भारी मात्रा में रुपये मिले। पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब मिला। वाहनों को संदिग्ध व्यक्तियों सहित थाना भिलाई भट्ठी लाया गया और कार्रवाई की गई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed