सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Farmer committed suicide in Mahasamund

Chhattisgarh : सरकार से नहीं मिली कोई मदद तो किसान ने की आत्महत्या, किसानी में लगातार हो रहा था नुकसान

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 27 Jul 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

महासमुंद जिले में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। किसान के शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

Farmer committed suicide in Mahasamund
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागबाहरा ब्लॉक के छुईहा गांव निवासी कन्हैया लाल सिन्हा (65) पुत्र बिसाहू सिन्हा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है। मौके पर पहुंची तेंदूकोना थाना पुलिस ने शव का पोस्मार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। इधर, किसान की आत्महत्या करने की खबर के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। 

Trending Videos


मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि 'मैं एक छोटा सा किसान हूं, खेती किसानी में पिछले 8-9 वर्षो से कभी पानी, कभी कीट प्रकोप से नुकसान हो रहा है। मुझे हर साल घाटा हो रहा है। इस वर्ष लो वोल्टेज के कारण चार एकड़ रबी फसल बर्बाद हो गई है। मुझे एक भी पैसा नहीं मिला और न ही शासन से कोई मदद मिली। पैसे की काफी तकलीफ हो रही है। मुझे न तो बीमा का लाभ मिला और न ही दो लाख की छूट मिली। अत: मेरे पास कोई चारा नहीं बचा और मेरे चारों ओर अंधकार हो गया है'। सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजन को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद कराई। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक किसान के पास 4.5 एकड़ और बेटे भागीरथी के पास 1.5 एकड़ खेती की जमीन है, जिस पर ये खेती किसानी करते थे। वर्ष 21-22 में 50 क्विंटल व 22-23 मे 64 क्विंटल धान सोसायटी में बेचा था। साथ ही बोनस का लाभ भी उठाया। किसान ने एक्सिस बैंक से 4 लाख रुपये का लोन लिया था। किसान लगातार सोसाइटी में धान भी रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed