फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Newlywed Couple Harassed with Obscene Social Media Messages, Pendra Police Launch Investigation

CG News: नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान, पेंड्रा पुलिस की राडार पर आरोपी

Tue, 28 Jul 2026 08:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 08:21 AM IST
सार

सोशल मीडिया के जरिए अश्लील संदेश भेजकर नवविवाहित दंपती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में पेंड्रा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी हुई है।

विज्ञापन
CG News: Newlywed Couple Harassed with Obscene Social Media Messages, Pendra Police Launch Investigation
थाना पेंड्रा

विस्तार

पेंड्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता और उसके पति को सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अज्ञात व्यक्ति मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम आईडी के जरिए नवविवाहित महिला तथा उसके पति को लगातार आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेज रहा था। इन संदेशों के कारण दोनों मानसिक तनाव का सामना कर रहे थे। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पेंड्रा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4), 78 और 79 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CG: राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, पिता हुए खुश

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम आईडी संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तकनीकी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साइबर माध्यमों से आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा इस प्रकार की किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed