फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Chhattisgarh News: Four buffaloes trapped between rocks in Son River

Chhatisgarh News: सोन नदी में चट्टानों के बीच फंसीं चार भैंसें, डायल-112 और ग्रामीणों ने बचाई जान

Thu, 23 Jul 2026 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 09:23 PM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के मरवाही थाना क्षेत्र में सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से चार भैंसें चट्टानों के बीच फंस गईं। सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम ने ग्रामीणों के सहयोग और रस्सियों की मदद से रेस्क्यू कर सभी भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
Chhattisgarh News: Four buffaloes trapped between rocks in Son River
रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाली गईं चार भैंसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम मनोरा के पास शिवघाट स्थित सोन नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से चार भैंसें नदी किनारे चट्टानों के बीच फंस गईं। काफी देर तक बाहर नहीं निकल पाने के कारण उनकी जान पर खतरा मंडराने लगा।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर भैंसों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन चट्टानों के बीच फंसी होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल-112 को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने रस्सियों और सामूहिक प्रयास की मदद से एक-एक कर चारों भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि किसी भी पशु को चोट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  भिलाई गया था परिवार, 11 मिनट में सूना मकान खंगाल ले गए चोर; CCTV में कैद हुए दो बदमाश

रेस्क्यू अभियान में आरक्षक क्रमांक 164 लक्ष्मण सिंह, चालक हेमंत धनवार और सैनिक-23 रोशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम और ग्रामीणों ने काफी देर तक मेहनत कर चारों भैंसों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला।

घटना के बाद भैंस मालिकों और स्थानीय ग्रामीणों ने डायल-112 की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उनका कहना था कि समय पर पुलिस के पहुंचने से चारों बेजुबान पशुओं की जान बच गई। ग्रामीणों ने इसे पुलिस और जनता के बेहतर समन्वय का उदाहरण बताते हुए डायल-112 की मानवीय पहल की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed