{"_id":"655e3279b626f6917f0c3059","slug":"husband-and-wife-died-in-mahasamund-road-accident-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasamund Road Accident: महासमुंद सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, ट्रक ने 20-35 मीटर तक घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund Road Accident: महासमुंद सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, ट्रक ने 20-35 मीटर तक घसीटा
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
सार
महासमुंद जिले में ट्रक की चपेट में आकर पति और पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने करीब 20-35 मीटर तक उन्हें घसीट दिया। हालांकि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
रूपवास में सड़क हादसा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महासमुंद शहर की अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था ने आज मुख्य चौक पर एक महिला की जान ले ली। वहीं एक पुरुष को अत्यंत गंभीर अवस्था में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल पति ने दम तोड़ दिया।
Trending Videos
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब एक बजे स्कूटी क्रमांक सीजी 04 सी वाय 1462 सवार अधेड़ महिला-पुरूष गांधी चौक से स्टेशन रोड तरफ जा रहे थे। इसी बीच बागबाहरा से रायपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनजी के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार को कांग्रेस चौक पर अपनी चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं, ट्रक चालक ने करीब 20-35 मीटर तक उन्हें घसीट दिया। घटना में महिला के शरीर के एक तरफ नीचे का हिस्सा बुरी तरह से कुचल गया और उसका हिस्सा सड़क पर बिखर गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुरुष के शरीर के बाएं नीचे का हिस्सा भी कुचल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद घटना स्थल पहुंची 108 और पुलिस ने अति गंभीर रूप से घायल पुरुष को जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतका लालदाढ़ीपारा निवासी उमा राव और घायल पुरूष हरिशंकर कृष्ण राव हैं जो देवउठनी एकादशी पूजा के लिए खरीदारी करने बाजार गए थे। घर लौटते समय शहर के मध्य चौक नेहरू चौक में यह हादसा हो गया। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 304A के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रक विशाखापट्टनम से कोयला लेकर रायपुर की ओर जा रही थी।