फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   In Mahasamund district's 10th and 12th class results, girls ahead

CGBSE Result 2023 : महासमुंद जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में बालिकाओं ने मारी बाजी

Thu, 11 May 2023 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 May 2023 12:28 AM IST
सार

10वीं बोर्ड की परीक्षा में महासमुंद जिले के पांच विद्यार्थियों ने टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
In Mahasamund district's 10th and 12th class results, girls ahead
मेधावी छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम जारी हुआ। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में महासमुंद जिले के पांच विद्यार्थियों ने टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने जिले के सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बच्चों से आगे भी ऐसे ही परीक्षा परिणाम लाने की उम्मीद जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी पांचों बच्चे जिले के सरायपाली ब्लॉक के हैं। इनमें तीन विद्यार्थी स्मृति साहू और अमिषा पटेल एवं छात्र त्रिभुवन स्वामी जायसवाल एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंडा और एक छात्रा बिंदिया प्रधान शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल किसड़ी तथा एक छात्रा रश्मि प्रधान के.जी. कॉन्वेंट स्कूल से है।
विज्ञापन


मालूम हो कि जिले में कक्षा 10वीं के लिए 13,156 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 12,846 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिले में 3984 छात्र और 5647 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। इनमें पांच विद्यार्थियों ने टॉप 10 में जगह बनायी। इसी प्रकार जिले में कक्षा 12वीं में 12,660 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 12,513 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 4246 छात्र और 5804 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। जिले का 12वीं का परीक्षा परिणाम 80.38 प्रतिशत रहा। वहीं 10वीं का परीक्षा परिणाम 74.97 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed