फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   kabirdham

chhattisgarh: सावन में भोरमदेव धाम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, 500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन व CCTV से निगरानी

Sun, 26 Jul 2026 09:01 AM IST
कबीरधाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 09:01 AM IST
सार

सावन माह में भोरमदेव, डोंगरिया और बुढ़ा महादेव धाम की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कबीरधाम पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू की है। यात्रा मार्ग पर 500 से अधिक जवान तैनात रहेंगे, जबकि ड्रोन और सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
kabirdham
भोरमदेव मंदिर में तैयारी का जायजा लिया गया - फोटो : credit

विस्तार

सावन माह में छत्तीसगढ़ के भोरमदेव, डोंगरिया और बुढ़ा महादेव धाम पहुंचने वाले हजारों कांवड़ियों और पदयात्रियों की सुरक्षा को लेकर कबीरधाम पुलिस ने इस बार व्यापक सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार की है। पूरे यात्रा मार्ग पर 500 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, होमगार्ड जवान और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। वहीं, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यात्रा मार्ग को आठ सेक्टरों में विभाजित कर पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए आठ सेक्टर पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे। साथ ही, प्रमुख मार्गों और प्रवेश बिंदुओं पर आठ चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां सुरक्षा जांच और निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम तत्काल कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी लागू किया है। श्रावण माह के प्रत्येक रविवार और सोमवार को भोरमदेव रोड पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, ताकि कांवड़ यात्रियों और पदयात्रियों को निर्बाध एवं सुरक्षित मार्ग मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन करने की अपील
यात्रा मार्ग के अंधे मोड़ों, ढलान, चढ़ाई वाले हिस्सों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष ट्रैफिक पिकेट लगाए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर भारी वाहनों की आवाजाही भी अस्थायी रूप से रोकी जाएगी। पुलिस ने श्रद्धालुओं से सड़क के किनारे चलने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।

श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ उमड़ेगी
पुलिस का अनुमान है कि श्रावण मास के पहले सोमवार, 3 अगस्त, को श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सुबह से ही पुलिस अधिकारी और जवान ट्रैफिक नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, मार्गदर्शन तथा आपातकालीन सहायता के लिए यात्रा मार्ग पर सक्रिय रहेंगे।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: जल संरक्षण से बदली किसानों की तस्वीर; राजपुर सामुदायिक चेक डेम बना ग्रामीण समृद्धि का मॉडल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और अमित पटेल ने श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी दुर्घटना, आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 या निकटतम पुलिस थाने को दें।

कबीरधाम पुलिस ने कहा है कि पूरे सावन माह के दौरान सेवा, सुरक्षा और समर्पण की भावना के साथ प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।

भोरमदेव मंदिर में तैयारी का जायजा लिया गया

भोरमदेव मंदिर में तैयारी का जायजा लिया गया - फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed