फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Labourer fell from wall while demolishing old house for PM housing, died during treatment, sole son

सीजी: पीएम आवास के लिए पुराना मकान ढहाते वक्त दीवार से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत, घर में पसरा मातम

Fri, 30 Oct 2026 06:18 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 06:18 PM IST
सार

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी कुम्हार मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पुराने मकान को ढहाते समय एक दिहाड़ी मजदूर की दीवार से गिरकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Labourer fell from wall while demolishing old house for PM housing, died during treatment, sole son
पुराना मकान ढहाते दीवार से गिरा मजदूर कि मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी कुम्हार मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पुराने मकान को ढहाते समय एक दिहाड़ी मजदूर की दीवार से गिरकर मौत हो गई। घटना में मजदूर को सिर, छाती और कंधे में गंभीर चोटें आई थीं। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में सुरक्षा संसाधन उपलब्ध नहीं कराने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुम्हार मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार के नाम पर प्रधानमंत्री आवास शहरी स्वीकृत हुआ है। उसने अपने पुराने मकान को तोड़कर नया पीएम आवास बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने निर्माण कार्य का ठेका पुरानी बस्ती में जीजा के घर रहने वाले चांपा निवासी कार्तिक दास को दिया था।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह कार्तिक दास उषा कॉम्प्लेक्स रेलवे फाटक पहुंचा और वहां से दिहाड़ी मजदूरी करने वाले चार मजदूरों को काम के लिए कुम्हार मोहल्ला ले गया। इन मजदूरों में उरगा थाना क्षेत्र के मडवारानी जर्वे निवासी बीरबल सिंह कंवर भी शामिल था। सभी मजदूर पुराने मकान की दीवार ढहाने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे बीरबल सिंह कंवर साढ़े छह फीट ऊंची दीवार पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर आ गिरा। गिरने से उसके सिर, छाती और कंधे में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत इसकी जानकारी मकान मालिक प्रदीप को दी।

प्रदीप की मदद से घायल बीरबल को आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके शव को मर्च्युरी में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल पुलिस ने मेमो के आधार पर वैधानिक कार्रवाई पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि काम के दौरान मजदूरों को कोई भी सुरक्षा संसाधन उपलब्ध नहीं कराया गया था। मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सिर्फ दीवार के सहारे ऊंचाई पर काम कर रहे थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ।


मृतक बीरबल सिंह कंवर के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा विशाल कंवर है। उसने अपनी बेटी की शादी कर दी थी, जबकि बेटा रेलवे में ठेका मजदूर के रूप में काम कर परिवार का भरण-पोषण में हाथ बंटाता था। अब पिता की मौत के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी इकलौते पुत्र विशाल के कंधों पर आ गई है। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है।

पुराना मकान ढहाते दीवार से गिरा मजदूर कि मौत

पुराना मकान ढहाते दीवार से गिरा मजदूर कि मौत

 

पुराना मकान ढहाते दीवार से गिरा मजदूर कि मौत

पुराना मकान ढहाते दीवार से गिरा मजदूर कि मौत

 

पुराना मकान ढहाते दीवार से गिरा मजदूर कि मौत

पुराना मकान ढहाते दीवार से गिरा मजदूर कि मौत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed