{"_id":"6915cb61cf6df2c19c0cc161","slug":"run-for-unity-organised-in-korba-on-150th-birth-anniversary-of-sardar-patel-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कोरबा-महासुमंद में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन, जन-जन ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कोरबा-महासुमंद में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन, जन-जन ने लिया हिस्सा
Thu, 13 Nov 2025 05:43 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा/महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा/महासमुंद
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 13 Nov 2025 05:43 PM IST
सार
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जा रहा है, और कोरबा में इसका आयोजन विशेष रूप से हुआ। जबकि महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने रन फॉर यूनिटी मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
रैली में शामिल बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कोरबा और महासमुंद में 'रन फॉर यूनिटी' के तहत एक विशाल पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए एक साथ शपथ ली।
विज्ञापन
कोरबा में कार्यक्रम का शुभारंभ पटेल स्मारक, कॉलोनी क्षेत्र से हुआ। 'रन फॉर यूनिटी' मार्च ट्रांसपोर्ट नगर चौक, सीएसईबी चौक, महाराणा प्रताप प्रतिमा, ओपन थिएटर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों से होते हुए कोसाबाड़ी तक पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इस छह किलोमीटर से अधिक लंबी पदयात्रा में प्रतिभागियों ने अपना जोश और उत्साह प्रदर्शित किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत और अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कोसाबाड़ी चौराहे पर 'रन फॉर यूनिटी' का समापन हुआ। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने सरदार पटेल के राष्ट्र हित में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया और इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जा रहा है, और कोरबा में इसका आयोजन विशेष रूप से हुआ। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने रन फॉर यूनिटी मैराथन को दिखाई हरी झंडी
महासमुंद में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती महोत्सव के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। ग्राम मरौद से सिरपुर तक 5 किमी तक “रन फॉर यूनिटी मैराथन” के उत्साहपूर्ण आयोजन में जनप्रतिनिधि, महिला, बच्चे, युवा एवं बुजुर्गों, अधिकारी-कर्मचारियों और आम नागरिकों ने दौड़ लगाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक बसना संपत अग्रवाल, विधायक महासमुंद राजू सिन्हा और कलेक्टर विनय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू समेत सैकड़ों की संख्या में धावक उपस्थित रहे।