फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Under-construction stage awning collapsed 24 hours after casting, people narrowly escaped; corruption

निर्माणाधीन मंच का छज्जा भरभराकर गिरा: बाल-बाल बचे लोग, खनिज न्यास के 10 लाख पर भ्रष्टाचार का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 09:59 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 09:59 PM IST
सार

नगर निगम क्षेत्र में भ्रष्टाचार और लापरवाही की बड़ी तस्वीर सामने आई है। वार्ड नंबर 29 मुड़ापार स्थित दशहरा मैदान में बन रहा नवनिर्मित मंच का छज्जा भरभरा कर गिर गया।

विज्ञापन
Under-construction stage awning collapsed 24 hours after casting, people narrowly escaped; corruption
निर्माणाधीन मंच का छज्जा भरभराकर गिरा

विस्तार

कोरबा नगर निगम क्षेत्र में भ्रष्टाचार और लापरवाही की बड़ी तस्वीर सामने आई है। वार्ड नंबर 29 मुड़ापार स्थित दशहरा मैदान में बन रहा नवनिर्मित मंच का छज्जा भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मंच के पास मौजूद लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा पिछले कुछ महीनों से ठेकेदार के माध्यम से दशहरा मैदान में मंच का निर्माण कराया जा रहा है। खनिज न्यास मद से 10 लाख रुपये की लागत से इस मंच को बनाया जाना है। लेकिन ढलाई के 24 घंटे के भीतर ही मंच का मलबा गिर गया, जिससे निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुल गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई है और खनिज न्यास मद का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित ठेकेदार का नाम अश्वनी चौबे है। लोगों ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड नंबर 29 के पार्षद गोपाल कुर्रे मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। पार्षद ने आरोप लगाया कि ढलाई करने से पहले उन्हें अवगत भी नहीं कराया गया था। उन्होंने कई बार ठेकेदार को समझाया और अधिकारियों से भी बात की। अधिकारी तपन तिवारी का कहना था कि ऐसे हादसे होते रहते हैं। पार्षद ने कहा कि अधिकारी का इस तरह जवाब देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जब से अधिकारी की पदस्थापना हुई है, उन्होंने कभी वार्ड का भ्रमण नहीं किया। 16 तारीख को लिखित शिकायत की थी, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने संपर्क नहीं किया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि ढलाई के दौरान मंच का भरभरा कर गिरना बताता है कि नगर निगम में पैसे की बंदरबांट हो रही है। इसकी जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।


स्थानीय जनप्रतिनिधि रवि सिंह चंदेल ने कहा कि अधिकारियों के लिए यह छोटी घटना है। मलबे में सिर्फ गिट्टी और रेती दिख रही है, सीमेंट नाम की चीज ही नहीं है और अधिकारी इसे मामूली घटना बता रहे हैं। मांग है कि अधिकारी को सस्पेंड किया जाए और ठेकेदार अश्वनी चौबे को ब्लैकलिस्ट कर FIR दर्ज की जाए, नहीं तो आयुक्त का घेराव किया जाएगा।

निर्माणाधीन मंच का छज्जा भरभराकर गिरा

निर्माणाधीन मंच का छज्जा भरभराकर गिरा

 

निर्माणाधीन मंच का छज्जा भरभराकर गिरा

निर्माणाधीन मंच का छज्जा भरभराकर गिरा

 

निर्माणाधीन मंच का छज्जा भरभराकर गिरा

निर्माणाधीन मंच का छज्जा भरभराकर गिरा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed